सोमवार, 22 सितंबर 2014

फेस रीडिंग

  फेस रीडिंग की बात करें तो कहते हैं कि आपका ललाट यानी आपका माथा आपके भविष्य से जुड़ी कई चीजें बताता है। आइए, जानें कैसे मस्तक वालों की क्या हैं खूबियां और किनके पास होता है धन-दौलत.. ऊंचे ललाट (माथा) वाले व्यक्ति पढ़ाई-लिखाई के मामले में काफी ऊंचाई तक उड़ान भरते हैं। ऐसे लोग काफी मेहनती और प्रशिक्षित होते हैं। सफलता इनके कदम चूमती है। असाधारण प्रतिभा से युक्त होते हैं ये लोग। ऐसे लोगों की बुद्धि कुशाग्र तथा विचार संतुलित होते हैं। ऊंचे व फैले हुए ललाट वाला व्यक्ति ऊंचा पद व प्रतिष्ठा पाता है, इन्हें कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती। जिनका माथा नीचे की ओर झुका हुआ और कम चौड़ा हो वे दरिद्र होते हैं। संतान सुख से भी वंचित होने की भी संभावना होती है। जिनका मस्तक ऊंचा-नीचा नजर आता हो, कहते हैं ऐसे लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। बीमारियां भी इनका पीछा नहीं छोड़तीं और कष्टमय जीवन जीने के लिए मजबूर होते हैं ऐसे लोग।


            कैसे ललाट वाले धनी और कैसा ललाट दरिद्रता की पहचान
कम चौड़े और ऊंचे ललाट के साथ जिनके आईब्रो का शेप भी अच्छा हो वे सबके चहेते होते हैं। इन्हें स्थायी सफलता हाथ लगती है। पैसों की कभी कमी नहीं होती इन्हें। जिनके ललाट पर लकीरों सा निशान बने समझिए कि ऐसे लोग हमेशा ही सोच-विचार में मग्न होते हैं। माथा चौड़ा हो और इसपर तीन रेखाएं मौजूद हों ऐसे लोग लकी भी माने जाते हैं। एलबर्ट आइंस्टीन, महात्मा गांधी, वॉल्ट डिज़नी जैसी महान हस्तियों के माथे पर मौजूद थीं ऐसी ही लकीरें। भविष्य पुराण के अनुसार अर्द्धचंद्र की आकृति जैसे ललाट वाले व्यक्ति धनी, सुखी, ऐश्वर्यवान तथा अचल संपत्ति के स्वामी होते हैं। जिनके ललाट पर आंखों के बीच खड़ी लाइन का निशान बने और त्रिशूल के समान दिखे तो ऐसे लोग काफी धनी और ऊंचा पद-प्रतिष्ठा पाने वाले होते हैं। अच्छे चरित्र के साथ-साथ उम्र भी इनकी लंबी होती है।
भविष्य में होने वाली घटनाओं के प्रति हमारा शरीर पहले ही आशंका व्यक्त कर देता है। ऐसे देखा जाए तो मनुष्य का शरीर काफी संवेदनशील होता है लेकिन शरीर के विभिन्न अंगों का फड़कना भी भविष्य में होने वाली घटनाओं से हमें अवगत कराने का एक जरिया है। "पुरुषों के दाहिने (Right Side) अंगों का फड़कना शुभ और बाएं भाग (Left Side) का फड़कना अशुभ होता है। स्त्रियों के लिए यह विपरीत माना जाता है। आइए जानें किस अंग के फड़कने से क्या शुभ-अशुभ होता है।
सिर का फड़कना: किसी भी व्यक्ति का सिर फड़कना इस बात का संकेत देता है कि भविष्य में उस व्यक्ति के जमीन-जायदाद में वृद्धि होने वाली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें