शुक्रवार, 19 सितंबर 2014

शुक्रदेव सुख के देवता

अधिकतर हर व्यक्ति के जीवन का लक्ष्य है सुख हासिल करना। व्यक्ति जीवन में सुखों की प्राप्ति के लिए ही मेहनत करता है। ज्योतिष के अनुसार शुक्रदेव सुख के देवता हैं। इनकी प्रसन्नता से जीवन सुखों से भर जाता है। पढ़ें आज का राशिफल और जानें शुक्रदेव आज किस राशि के लिए खोलेंगे सुखों के द्वार।

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दिनांक 19.09.14, चंद्रमा कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में, लकी नंबर 8, लकी कलर काला, लकी दिशा दक्षिण-पश्चिम, दिशाशूल पश्चिम दिशा, लकी टाईम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, राहुकाल दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक।

आज जिनका जन्मदिन है: आगामी वर्ष उनके लिए जीवन में वैभव और विलासिता ला रहा है। उपाय स्वरुप 7 शुक्रवार पूजा घर में इत्र चढ़ाएं।

आज जिनकी शादी की वर्षगांठ है: आगामी वर्ष दांपत्य जीवन में विवाद होने के संकेत दे रहा है। उपाय स्वरूप 9 सोमवार किसी गरीब महिला को चीनी दान करें।

मेष राशि: आज का दिन विवादास्पद रह सकता है। पिछले कुछ समय से आप अकारण ही परेशान रह रहे हैं। आप किसी सामाजिक कार्य से जुड़ सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहेंं आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचा जा सकता है। पड़ोसियों से भी संबंध बेहतर बनाने का प्रयास करें। विवाद की संभावना बन रही है बुद्धिमानी से समस्या का हल निकालें।
आपका शुभ अंक: 8
आपका शुभ रंग: काला
आपकी शुभ दिशा: पश्चिम
आपका शुभ समय: दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक
आज का उपाय: थोड़ी सी रुई जेब में रखें।
आज की सलाह: विवादों से बचने का प्रयास करें।

वृष राशि: आज बहुत सारे काम एक साथ करने की कोशिश न करें। दिन जोखिमपूर्ण रह सकता है। जटिल काम करने से बचें अन्यथा साख पर आंच आ सकती है। आर्थिक संकट गहरा सकते हैं जिसके चलते किसी संबंधी से उधार लेने की नौबत आ सकती है। आज अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी जिससे परिणाम आपके पक्ष में आ सकें।
आपका शुभ अंक: 5
आपका शुभ रंग: हरा
आपकी शुभ दिशा: उत्तर
आपका शुभ समय: शाम 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक
आज का उपाय: लक्ष्मी मंदिर से मस्तक पर तिलक करवाएं।
आज की सलाह: मेहनत में कमी न आने दें।

मिथुन राशि: आज का दिन व्यस्ततम रह सकता है। ज़्यादातर समय कार्यक्षेत्र में गुजर सकता है। वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। किसी कानूनी विवाद में जीत से राहत महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों की खुशियां बढ़ सकती हैं। लेन-देन की बड़ी डील तय हो सकती है।
आपका शुभ अंक: 4
आपका शुभ रंग: नीला
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण-पश्चिम
आपका शुभ समय: सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक
आज का उपाय: पक्षियों के लिए चावल रखें।
आज की सलाह: समय का सदुपयोग करें।

कर्क राशि: कुछ पुराने कामकाज से आपको छिटपुट लाभ हो सकता है। लेन-देन के मामले हल हो सकते हैं। ईमानदारी और कर्मठता से चलें तो सफलता निश्चित मिल सकती है। समय लाभकारी है। निकट भविष्य में आपका दबदबा अपने कार्यक्षेत्र में कायम रह सकता है। अपने संरक्षण में चल रहे काम को सुचारू रूप से करते रहें।
आपका शुभ अंक: 1
आपका शुभ रंग: मेहरून
आपकी शुभ दिशा: पूर्व
आपका शुभ समय: सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक
आज का उपाय: पूजा घर में अबीर चढ़ाएं।
आज की सलाह: अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करें।

सिंह राशि: घर-परिवार के लिए भरपूर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बीमारी के बावजूद आपका चलना-फिरना काफी ज्यादा हो सकत है। कुछ आंतरिक परेशानियां आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। समय कष्टकारी है। किसी चिकित्सक से सलाह लेनी पड़ सकती है।
आपका शुभ अंक: 9
आपका शुभ रंग: पीला
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण
आपका शुभ समय: शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक
आज का उपाय: मखाने कर्पूर से जलाएं।
आज की सलाह: मौसम के अनुरूप खानपान करें।

कन्या राशि: कार्यक्षेत्र में काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत के बाद आपको परेशानियों से कुछ राहत मिल सकती है। आज भाग्य साथ दे सकता है। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी मुक्ति मिल सकती है। किसी साइड बिजनेस के लिए भी समय निकल सकते हैं। शाम के समय किसी मित्र के साथ पार्टी इंजोय कर सकते हैं।
आपका शुभ अंक: 4
आपका शुभ रंग: नीला
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण-पश्चिम
आपका शुभ समय: सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक
आज का उपाय: लक्ष्मी मंदिर में 5 फल चढ़ाएं।
आज की सलाह: परेशानियों में मानसिक संतुलन बनाए रखें।

तुला राशि: आज आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रह सकता है। किसी शुभ मांगलिक अथवा धार्मिक कार्य के आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। जीवन स्तर में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें और स्थायी प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करें। किसी महत्वपूर्ण काम में आज व्यस्त रह सकते हैं।
आपका शुभ अंक: 5
आपका शुभ रंग: हरा
आपकी शुभ दिशा: उत्तर
आपका शुभ समय: शाम 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक
आज का उपाय: पूजा घर में शक्कर चढ़ाकर पानी में बहा दें।
आज की सलाह: व्यय पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि: इस समय कार्यक्षेत्र में आप तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। आपके निकट संबंधी और रिश्तेदारों को आपकी तरक्की देखकर जलन महसुस हो सकती है। आपकी नजर मात्र उपलब्धियों पर रह सकती है। बड़े मुनाफे के लिए ज्यादा रिस्की काम हाथ में न लें अन्यथा प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। समय पक्ष में है।
आपका शुभ अंक: 8
आपका शुभ रंग: काला
आपकी शुभ दिशा: पश्चिम
आपका शुभ समय: दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक
आज का उपाय: गरीब महिला को 3 मुट्ठी अरहर दाल दान करें।
आज की सलाह: मानसिक रूप से एकाग्र रहने का प्रयास करें।

धनु राशि: किसी परिजन की चिंता आपको परेशान कर सकती है। निकट भविष्य में स्थान परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति आ सकती है और लोग आपकी कार्यशैली की तारीफ भी कर सकते हैं। शाम के समय अकस्मात लाभ प्राप्ति के संकेत भी मिल रहे हैं जिससे आपके आर्थिक संकट दूर हो सकते हैं।
आपका शुभ अंक: 2
आपका शुभ रंग: सफेद
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण-पूर्व
आपका शुभ समय: दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक
आज का उपाय: तुलसी पर 2 चम्मच दही चढ़ाएं।
आज की सलाह: कार्यशैली में निपुणता लेने का प्रयास करें।

मकर राशि: आपको कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की स्तिथि में कुछ सुधार आ सकता है। अपने सुख-आराम को त्यागकर मेहनत करनी पड़ सकती है जिससे आपको आजीविका के आलावा कुछ एक्स्ट्रा इनकम प्राप्त कर सकें। शाम के समय प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
आपका शुभ अंक: 7
आपका शुभ रंग: ग्रे
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
आपका शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
आज का उपाय: नारियल पर गुलाबी धागा लपेटकर किसी कन्या को भेंट करें।
आज की सलाह: परेशानीयों से घबराएं नहीं।

कुंभ राशि: कार्यक्षेत्र में सक्सेस के लिए आपको अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज लिए हुए फैसले लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। अपने काम को पूरे उत्साह से पूरा कर पाने में सफल रह सकते हैं। आपके दिमाग में कई प्रकार के विचार एकसाथ चल सकते हैं। सफलता हेतु एकाग्र होकर सोच-विचार कर कार्य करें।
आपका शुभ अंक: 3
आपका शुभ रंग: बादामी
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम
आपका शुभ समय: सायं 07:30 बजे से रात 09:00 बजे तक
आज का उपाय: पूजा घर में गुलाब-जल चढ़ाएं।
आज की सलाह: अपने अंदर कार्य के प्रति उत्साह लाने का प्रयास करें।

मीन राशि: आपके करियर में हालात अच्छे रह सकते हैं। अपनी कार्यशैली में कुछ नए तौर तरीकों को सम्मिलित कर सकते हैं। मेहनत का परिणाम आपको सफलता के रूप में मिल सकता है। आज जिम्मेदारी वाले अटके पडे़ हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यस्तता की वजह से अपने घर परिवार के साथ उचित संपर्क नहीं कर पाएंगे।
आपका शुभ अंक: 6
आपका शुभ रंग: गुलाबी
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण-पूर्व
आपका शुभ समय: शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक
आज का उपाय: सिक्के पर चंदन लगाकर लक्ष्मी जी के चित्र पर चढ़ाएं।

आज की सलाह: आपनी जिम्मदारियों को समझें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें