बुधवार, 10 सितंबर 2014

मंगलदेव

मंगलदेव अग्नि तत्व को संबोधित करते हैं तथा जीवन में उर्जा भरकर व्यक्ति को कार्य करने हेतु प्रेरित करते हैं। मंगल ही व्यक्ति में इच्छाओं को जागृत करते हैं जिससे व्यक्ति कर्मठ बन अपने जीवन को सुधारता है तथा अपने जीवन में शक्ति का संचरण कर अपने भाग्य में परिवर्तन लाता है।
आज का शुभाशुभ: मंगलवार दिनांक 09.09.14, चंद्रमा कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में, लकी नंबर 4, लकी कलर नीला, लकी दिशा दक्षिम-पश्चिम, दिशाशूल उत्तर दिशा में, लकी टाईम शाम 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक, राहुकाल शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे।
आज जिनका जन्मदिन है: आगामी वर्ष उनके लिए पारिवारिक अशांति लेकर आ रहा है। उपाय स्वरुप 4 मंगलवार गरीब बच्चों में जलेबियां बाटें।
आज जिनकी शादी की वर्षगांठ है: आगामी वर्ष ग्रहस्थी में क्लेश के संकेत दे रहा है। उपाय स्वरुप 7 मंगलवार हनुमान मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।




मेष राशि: कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना है। आय की वृद्धि होने के संकेत हैं। मनोरंजक प्रवृत्तियां दिन भर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन कर सकते हैं। वाहन सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग हो सकता है।
आपका शुभ अंक: 4
आपका शुभ रंग: नीला 
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण-पश्चिम
आपका शुभ समय: शाम 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक
आज का उपाय: हनुमान जी पर बेसन के लड्डू का भोग लगाकर स्वयं खाएं।
आज की सलाह: मन लगाकर कार्य करें।

वृष राशि: कार्यक्षेत्र में विकास होने के आसार हैं। नई विचारधारा से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर हो सकता है परंतु कार्य सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मध्याह्न के बाद व्यापार में अनुकूल वातावरण रह सकता है। समय पदोन्नति होने के संकेत दे रहा है। कार्यपद्धति से उच्च अधिकारीगण भी प्रसन्न रह सकते हैं।
आपका शुभ अंक: 1
आपका शुभ रंग: मेहरून
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण-पूर्व
आपका शुभ समय: सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक
आज का उपाय: बेडरूम में चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
आज की सलाह: लापरवाही न बरतें।

मिथुन राशि: अनैतिक कार्य विपत्ति में ला सकते हैं। आकस्मिक यात्रा का योग बन रहा है। मध्याह्न के बाद अच्छी प्रवृत्तियों के योग बन रहे हैं अतः मानसिक अवस्था में सुधार आ सकता है। साहित्य में विशेष रुची रह सकती है। कार्यक्षेत्र में विकास से नई योजनाएं भी अमल में आ सकती हैं। अधिकारी वर्ग के साथ विवाद से बचें।
आपका शुभ अंक: 9
आपका शुभ रंग: नारंगी
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण-पश्चिम
आपका शुभ समय: सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक
आज का उपाय: पीली सरसों के दानों पर सिंदूर लगाकर पर्स में रखें।
आज की सलाह: रिस्क लेने से बचें।

कर्क राशि: आज कुछ अधिक भावनाशील रह सकते हैं। किसी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ सकते हैं। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। वाणी उग्र न हो जाए इसका भी ध्यान रखें। नए कार्य को प्रारंभ करने हेतु दिन प्रतिकूल है।
आपका शुभ अंक: 6
आपका शुभ रंग: गुलाबी
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण-पूर्व
आपका शुभ समय: दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक
आज का उपाय: हनुमान जी को गुड़ चने का भोग लगाकर किसी भिखारी को दान करें।
आज की सलाह: भावनाओं पर संयम रखें।

सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में विस्तृतिकरण होने के प्रबल योग हैं। धन का आयोजन करने हेतु समय अनुकूल है। धनप्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। ब्याज, दलाली आदि के द्वारा आय में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक रूप से आय होने से आर्थिक कष्ट दूर हो सकते हैं। अच्छे कपड़ों और अच्छे खाने पीने से मन प्रफुल्लित रह सकता है।
आपका शुभ अंक: 5
आपका शुभ रंग: हरा
आपकी शुभ दिशा: उत्तर
आपका शुभ समय: सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक
आज का उपाय: हनुमान मंदिर में मोतीचूर के 4 लड्डू चढ़ाएं।
आज की सलाह: धन क्षेत्र को सुनियोजित करें।

कन्या राशि: वस्त्राभूषणों की खरीदी रोमांचक और आनंददायी रह सकती है। आज कला के प्रति आपकी रुची विशेष रह सकती है। कार्यक्षेत्र में विकास होने से मन में आनंद छाया रह सकता है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से समय अनुकूल रह सकता है। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय प्राप्त होगी। प्रणय संबंधों में रोमांच और मधुरता आ सकती है।
आपका शुभ अंक: 9
आपका शुभ रंग: नारंगी
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण-पश्चिम
आपका शुभ समय: सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक
आज का उपाय: पीपल ले पेड़ पर सिंदूर चढ़ाएं।
आज की सलाह: प्रतिस्पर्द्धियों को कमज़ोर न समझें।

तुला राशि: संपत्ति संबंधित दस्तावेज हेतु सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रह सकती है। परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखें। आय के साधन में वृद्धि होने के संकेत हैं परंतु मध्याह्न बाद स्वस्थ अनुभव करने पर सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर ध्यान लग सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
आपका शुभ अंक: 1
आपका शुभ रंग: मेहरून
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण-पूर्व
आपका शुभ समय: सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक
आज का उपाय: लाल कपडे़ में 2 मुट्ठी चना बांधकर गरीब महिला को भेंट करें।
आज की सलाह: पारवारिक क्लेश की स्थिति को टालें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन कार्यक्षेत्र के लिए अनुकूल है। गृहस्थ जीवन की उलझन सुलझ सकती है। संपत्ति से जुड़े हुए कार्यों में मुनाफा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ संबंधों में प्रेम बना रहेगा। मध्याह्न के बाद कार्य में प्रतिकूलता रह सकती है। मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। पारिवारिक मतभेद के योग बन रहे हैं।
आपका शुभ अंक: 4
आपका शुभ रंग: नीला 
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण-पश्चिम
आपका शुभ समय: शाम 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक
आज का उपाय: 1 मुट्ठी मसूर पानी में बहा दें।
आज की सलाह: मानसिक संतुलन बनाए रखें।

धनु राशि: वाणी पर संयम रखें। मनमुटाव होने के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में दिनभर मन लगा रहेगा। स्टूडेंट्स के पढ़ने-लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी। मध्याह्न के बाद चिंताओं के निवारण करने के उपाय मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्ता बनी रहेगी।
आपका शुभ अंक: 7
आपका शुभ रंग: सिल्वर
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
आपका शुभ समय: शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक
आज का उपाय: लाल फूल किसी डाईरी यां किताब में रखें।
आज की सलाह: ज्यादा बोलने से बचें।

मकर राशि: कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रह सकता है। प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण रह सकता है। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में रुचि रहेगी। मध्याह्न के बाद मन पर नकारात्मक विचार छानें पर मन हताश रह सकता है। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। पूंजी-निवेश हेतु समय अनुकूल बन रहा है।
आपका शुभ अंक: 3
आपका शुभ रंग: पीला
आपकी शुभ दिशा: उत्तर
आपका शुभ समय: सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक
आज का उपाय: सिक्के पर हल्दी और सिंदूर लगाकर पूजा घर में रखें।
आज की सलाह: मन में हताशा न लाएं।

कुंभ राशि: मन में धार्मिक भावनाओं का उदय हो सकता है। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। कानूनी कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है। पुण्य कार्य के पीछे धन का व्यय होगा। मध्याह्न के बाद प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में संवादिता बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।
आपका शुभ अंक: 2
आपका शुभ रंग: दूधिया
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम
आपका शुभ समय: शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक
आज का उपाय: किचन के गेट पर मौली बांधें।
आज की सलाह: मन में आस्था बनाए रखें।

मीन राशि: पूंजी निवेश से आर्थिक लाभ होने के योग हैं। विवाहोत्सुकों को पार्टनर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों से भी लाभ मिलेगा। मध्याह्न के बाद मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक होगी।
आपका शुभ अंक: 7
आपका शुभ रंग: सिल्वर
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
आपका शुभ समय: सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक
आज का उपाय: पीपल के पत्ते पर हल्दी लगाकर तिजोरी में रखें।
आज की सलाह: चिंता न करें परंतु चिंतन करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें