शुक्रवार, 19 सितंबर 2014

गुरु वृहस्पति देव

आज का शुभाशुभ: गुरुवार दिनांक 18.09.14, चंद्रमा मिथुन राशि और पुनर्वसु नक्षत्र में, लकी नंबर 7, लकी कलर ग्रे, लकी दिशा उत्तर-पूर्व, दिशाशूल दक्षिण दिशा, लकी टाईम शाम 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक, राहुकाल दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक।

आज जिनका जन्मदिन है: आगामी वर्ष उनके लिए धन में वृद्धि के संकेत दे रहा है। उपाय स्वरुप लक्ष्मीनारायण मंदिर में हल्दी की गाठें चढ़ाएं।

आज जिनकी शादी की वर्षगांठ है: आगामी वर्ष दांपत्य संबंधों में कटुता के संकेत दे रहा है। उपाय स्वरूप किसी मेहनतकश मजदूर को काले जूते भेंट करें।

मेष राशि: आज स्वास्थ्य नरम रह सकता है तथा सुस्ती छाई रह सकती है। कार्य व्यवसाय में मन नहीं लगा पाएंगे। धन के लेन देन में सावधानी रखें। मित्रों एवं निकट संबंधियों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। मीडिया प्रचार या फिर पब्लिक रिलेशन से जुड़े काम और कारोबार में आपका हुनर ज्यादा साफ होकर उभर सकता है।
आपका शुभ अंक: 7
आपका शुभ रंग: ग्रे
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
आपका शुभ समय: सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक
आज का उपाय: विष्णु मंदिर में आटा और बेसन दान करें।
आज की सलाह: समाधानकारी व्यवहार अपनाने का प्रयास करें।

वृष राशि: पहले करियर और कारोबार की ओर ध्यान दें उसके बाद ही प्यार और मौज मस्ती के लिए वक्त निकालें। व्यक्तित्व का विकास होने के योग हैं। व्यवसाय में लाभ बढ़ सकता है। राजनैतिक कार्यों में भाग दौड़ रह सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साह रह सकता है।
आपका शुभ अंक: 4
आपका शुभ रंग: नीला
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण-पश्चिम
आपका शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
आज का उपाय: पीपल के नीचे कर्पूर जलाएं।
आज की सलाह: महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द ही पूरा करने का प्रयास करें।

मिथुन राशि: मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में उन्नति के संकेत मिलेंगे। अधिकारियों एवं वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रह सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होने के योग हैं। मनोरंजन हेतु खर्च भी बढ़ सकता है।
आपका शुभ अंक: 3
आपका शुभ रंग: पीला
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
आपका शुभ समय: दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक
आज का उपाय: सिक्के पर हल्दी लगाकर किसी भिखारी को दान करें।
आज की सलाह: सोच समझकर निर्णय लें।

कर्क राशि: चिन्ता का कारण बन रही किसी उलझन का हल बिना प्रयास के निकल सकता है। कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता रहने के आसार हैं। मानसिक तनाव एवं चिंता में वृद्घि होने की संभावना है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। मन में खिन्नता बनी रह सकती है। आंखों के रोगों से कष्ट हो सकता है।
आपका शुभ अंक: 9
आपका शुभ रंग: नारंगी
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण
आपका शुभ समय: सायं 06:00 बजे से सायं 07:30 बजे तक
आज का उपाय: ॐ नमो नारायणमंत्र का जाप करें ।
आज की सलाह: हड़बड़ाहट से बचें।

सिंह राशि: आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि हो सकती है। मान सम्मान बढ़ सकता है। विरोधियों का पक्ष कमजोर हो सकता है। विपरीत स्थितियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार होने के प्रबल आसार बन रहे हैं। आपकी राशि के युवा वर्ग हमेशा ही पैशन-कम्पैशन और सेक्रिफाइस के दायरे में ही घूमते रहते हैं।
आपका शुभ अंक: 8
आपका शुभ रंग: काला
आपकी शुभ दिशा: पश्चिम
आपका शुभ समय: सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक
आज का उपाय: लोगों से संपर्क बढ़ाने का प्रयास करें।
आज की सलाह: आपसी रिश्तों को महत्वता दें।

कन्या राशि: आज का दिन अनुकूल रहने के आसार हैं। उन्नति की राह मिल सकती है। आय में वृद्धि होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में किए श्रम का बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। उत्साहित रह सकते हैं। आपके अध्यन और करियर में आने वाली रुकावटें अब किसी नई डारेक्शन में आपको ले कर जा सकती हैं। सम्मान मिलने के योग हैं।
आपका शुभ अंक: 3
आपका शुभ रंग: पीला
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
आपका शुभ समय: दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक
आज का उपाय: पीले कपड़े में नारियल बांधकर किसी गरीब महिला को भेंट करें।
आज की सलाह: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

तुला राशि: अत्यधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आनंद प्राप्त हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ हेतु दिन श्रेष्ठ है। व्यापार में लाभ होने की संभावना है।
आपका शुभ अंक: 4
आपका शुभ रंग: नीला
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण-पश्चिम
आपका शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
आज का उपाय: निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि: ग्रहों की स्थिति प्रतिकूल रह सकती है। करियर को लेकर चिंता सता सकती है। सहकर्मियों से निराशा मिल सकती है। व्यावसायिक लाभ कम होगा। राजनीती और अर्थशास्त्र से जुड़ना आपकी फितरत है चाहे आपकी शिक्षा या उम्र कुछ भी हो। परिजनों के साथ बहार खानपान हो सकता है। खानपान पर ध्यान रखें।
आपका शुभ अंक: 7
आपका शुभ रंग: ग्रे
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
आपका शुभ समय: सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक
आज का उपाय: पीलाप के पत्ते पर शहद लगाकर पूजा घर में चढ़ाएं।
आज की सलाह: अपूर्ण कार्य को पूर्ण करने की कोशिश करें।

धनु राशि: आज का दिन आनंदपूर्ण रह सकता है। मानसिकता में उत्साह रहने के आसार हैं। कार्य योजनानुसार संपन्न हो सकते हैं। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रह सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैंं। व्यापारियों के लाभ में वृद्धि होगी। विदेश स्थित मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे।
आपका शुभ अंक: 1
आपका शुभ रंग: मेहरून
आपकी शुभ दिशा: पूर्व
आपका शुभ समय: शाम 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक
आज का उपाय: पूजा घर में पीले फूलों की माला चढ़ाएं।
आज की सलाह: कार्य के प्रति निष्ठा में कमी न आने दें।

मकर राशि: परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिल सकता है। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। बाहरी खानपान से बचें। मध्याह्न के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। अस्वस्थ व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ होगा। आर्थिक लाभ होने के योग है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
आपका शुभ अंक: 6
आपका शुभ रंग: गुलाबी
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम
आपका शुभ समय: शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक
आज का उपाय: किसी किताब यां डाईरी के बीच पीपल का पत्ता रखें।
आज की सलाह: खानपान पर ध्यान दें।

कुंभ राशि: स्टूडेंट्स के लिए दिन श्रेष्ठ है। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ हो सकता है। मनोबल भी दृढ़ रहेगा। कार्य सफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। बाहरी खानपान के कारण पाचनतंत्र बिगड़ने के आसार बन रहे हैं। अध्ययन क्षेत्र में आप की अभिरुची बढ़ सकती है। धन के व्यवस्थित आयोजन में सफल रह सकते हैं।
आपका शुभ अंक: 9
आपका शुभ रंग: नारंगी
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण
आपका शुभ समय: दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक
आज का उपाय: जेब में पीले रंग का स्केच पेन रखें।
आज की सलाह: ऊटपटांग खाने से बचें।

मीन राशि: आज आप पूरा दिन काल्पनिक दुनिया में व्यतीत कर सकते हैं। सृजनात्मक शक्ति को उचित दिशा मिल सकती है। मित्रों के साथ खानपान का आयोजन हो सकता है। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए विद्याभ्यास हेतु समय अच्छा बन रहा है। संतान के लिए समय अनुकूल है।
आपका शुभ अंक: 5
आपका शुभ रंग: हरा
आपकी शुभ दिशा: उत्तर
आपका शुभ समय: सायं 07:30 बजे से रात 09:00 बजे तक
आज का उपाय: हल्दी-चंदन से मस्तक पर तिलक करें।

आज की सलाह: आत्मविश्वास में कमी न आने दें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें