सोमवार, 31 अक्तूबर 2016

वर्ष का सर्वोत्तम मुहूर्त - दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ.



*मान* मिले *सम्मान* मिले,
             *सुख - संपत्ति* का *वरदान* मिले.
                         *क़दम-क़दम* पर मिले *सफलता*,
                                      *सदियों* तक पहचान मिले।

               आपको एवं आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ..

आर्थिक सम्पन्नता हेतु नित्य उपयोगी स्वर्णिम सूत्र
==================================
कुछ टोटके ,बातें या आदतें ऐसे भी होते हैं जिनका हम यदि नित्य प्रति प्रयोग करें तो अनायास ही हमें शान्ति ,सुख-समृद्धि ,वैभव ,विलासिता मान-सम्मान और अन्य अनेक प्रकार के सुखों की प्राप्ति होने लगता है |इन नित्य उपयोगी बातों को अपनाने के लिए आपको किसी भी रूप में गंडे-ताबीज अथवा तंत्र -मंत्र -यन्त्र का सहारा लेने की कत्तई आवश्यकता नहीं है |आपको तो बस इन स्वर्णिम सूत्रों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना है और फिर इन्हें आदत बना लेना है |
१. प्रातः काल सोकर उठने के पश्चात ,सर्वप्रथम अपने दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ देर तक देखें ,उन्हें चूमे तथा अपने चेहरे पर तीन-चार बार फेरें |
२. घर के मुख्या द्वार के ऊपर अन्दर तथा बाहर दोनों ही तरफ श्री गणेश जी की मूर्ती या फोटो लगायें तथा प्रतिदिन उन्हें दूर्वा अर्पित करें |
३. सुबह सोकर उठने के बाद नाक के छिद्रों पर एकाग्र हो जानने का प्रयास करें की कौन से नाक से अधिक सांस अन्दर बाहर हो रही है |जिस नाक से अधिक सांस चल रही हो उसी तरफ के पैर को पहले जमीन पर रखें |
४. स्नान करने के बाद "ॐ घ्रिणी सूर्याय आदित्याय ॐ कहते हुए ताम्बे की लुटिया में जल भरकर सूर्य देव को अर्ध्य अर्पित करें |तत्पश्चात ही कोई पूजा उपासना करें |अर्ध्य देते समय ध्यान दें की अर्ध्य का जल आपके पैरों पर न गिरे |नदी स्नान कर रहे हों तो कमर तक जल में अंजुली से ही अर्ध्य दें |
५. घर के पूजा स्थल में सदैव एकाक्षी नारियल रखें |
६. नियमित रूप से हनुमान चालीसा ,हनुमान बाहुक ,हनुमान अष्टक आदि का पाठ करें |
७. बंदरों को चने अथवा फल खिलाएं |इससे हनुमान कृपा प्राप्त होती है |
८. ऋण लेने से सदा बचें ,कर्म और श्रम प्रधान बनें ,सदैव आशावादी रहें |
९. कार्यालय ,दूकान ,शो रूम इत्यादि खोलते समय सर्व प्रथम अपने ईष्टदेव का स्मरण अवश्य किया करें |
१०. बड़ों तथा सत्पुरुषों का सम्मान करें तथा उनको प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद लेने से सुख -समृद्धि और सफलता मिलती है |
११. शुभ कार्य हेतु अथवा धन सम्बन्धी या व्यापार कार्य हेतु बाहर निकलने से पूर्व कुछ न कुछ मीठा अथवा दही -शक्कर खाकर ही घर से निकलें ,सफलता बढ़ जायेगी |
१२. श्वेत वस्तुओं का दान करने से महालक्ष्मी की प्रसन्नता होती है ,किन्तु यह दान सुपात्र को ही दें |
१३. सूर्य देव को प्रसन्न करने हेतु उन्हें नियमित रूप से नित्य प्रति लाल पुष्प ,लाल चन्दन ,गोरोचन ,केशर ,जावित्री ,जौ अथवा तिल युक्त जल अर्पित करें |
१४. जहाँ तक संभव हो शनिवार को ही गेहूं पिसवाएं और गेहूं में थोड़े से काले चने मिला कर पिसवाएं |


घर के पूजा मंदिर से सम्बंधित सावधानियां और नियम
======================================
* देवालय मंदिर या गुंबद के आकार का न बनाकर ऊपर से चपटा बनवाएँ।
* देवालय जहाँ तक हो सके ईशान कोण में रखें। यदि ईशान न मिले तो पूर्व या पश्चिम में स्थापित करें।
* देवालय में कुल देवता, देवी, अन्नपूर्णा, गणपति, श्रीयंत्र आदि की स्थापना करें।
* तीर्थ स्थानों से खरीदी मूर्तियों को देवालय में न रखें। पारंपरिक मूर्तियों की ही पूजा करें।
* आसन बिछाकर मूर्तियाँ रखें। पूजा करते समय आप भी आसन पर बैठकर पूजा करें।
* मूर्तियाँ किसी भी हालत में चार इंच से अधिक लंबी न हों।
* नाचते गणपति, तांडव करते शिव, वध करती कालिका आदि की मूर्तियाँ या तस्वीरें न रखें।
* महादेव के लिंग के रूप की आराधना करें, मूर्ति न रखें।
* पूजा करते समय मुख उत्तर या पूर्व की ओर रखें।
* दीपक आग्नेय कोण में (देवालय के) ही जलाएँ। पानी उत्तर में रखें।
* पूजा में शंख-घंटे का प्रयोग अवश्य करें।
* निर्माल्य-पुष्प-नारियल आदि पूजा के पश्चात विसर्जित करें, घर में न रखें।
* पूजा के पवित्र जल को घर के हर कोने में छिड़कें।
* मीठी वस्तुओं का भोग लगाएँ।
* खंडित मूर्तियों का विसर्जन कर दें। विसर्जन से पहले उन्हें भोग अवश्य लगाएँ।...........................

वर्ष का सर्वोत्तम मुहूर्त 
=======================रविवार को रविपुष्य योग है ।इस दिन को तंत्र में सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त का स्थान प्राप्त है ।वर्ष का सर्वाधिक महत्वपूर्ण दिन यह तांत्रिक साधनाओं ,क्रियाओं ,प्राण प्रतिष्ठा ,अभिमंत्रण ,यंत्रादि निर्माण की दृष्टि से होता है ।गुरु पुष्य मांत्रिक क्रियाओं और रविपुष्य तांत्रिक क्रियाओं के लिए वर्ष में सर्वश्रेष्ठ और अमूल्य होता है ।चूंकि सभी हिन्दू किसी न किसी रूप में तंत्र के देवी देवताओं को पूजते ही हैं भले उन्हें खुद इनका ज्ञान न हो ,जैसे दुर्गा ,काली ,गणेश ,शिव ,भैरव ,आदि तो सभी को इस रविपुष्य योग के दिन निश्चित रूप से अधिकतम पूजन और मन्त्र जप अवश्य करना चाहिए ।जिन्हें मन्त्र प्राप्त हैं वह मन्त्रों का जप करें ,जिन्हें तंत्र का ज्ञान है तंत्र सिद्धि प्रतिष्ठा करें ।
हम तो पिछले 15 दिनों से इस मुहूर्त के लिए तांत्रिक सामग्रियां ,दुर्लभ जड़ी बूटियां ,तांत्रिक पदार्थ इकट्ठा कर रहे थे ,फिर याद आया की सामान्य लोगों और साधकों को भी इसकी जानकारी दे दी जाए ,ताकि वह भी लाभ उठा सकें ,हो सकता है बहुतों को याद न हो ।अतः सभी लोग चाहे वह सामान्य हों अथवा साधक इस मुहूर्त का लाभ उठायें और खुद के लिए उपयोगी मन्त्र तंत्र की क्रिया अथवा जप कर अपने जीवन में खुशियां लाएं शक्ति प्राप्त करें ।,,,,धन्यवाद

जबतक स्त्री मां नहीं बन जाती, वह तृप्त नहीं होती



हम शारीरिक गति का दमन करते है। विशेषकर हम स्‍त्रियों को दुनियाभर में शारीरिक हलन-चलन करने से रोकते है। वे संभोग में लाश की तरह पड़ी रहती है। तुम उनके साथ जरूर कुछ कर रहे हो, लेकिन वे तुम्‍हारे साथ कुछ भी नहीं करती, वे निष्‍क्रिय सहभागी बनी रहती है। ऐसा क्‍यों होता है। क्‍यों सारी दुनिया में पुरूष स्‍त्रियों को इस तरह दबाते है।

कारण भय है। क्‍योंकि एक बार अगर स्‍त्री का शरीर पूरी तरह कामाविष्‍ट हो जाए तो पुरूष के लिए उसे संतुष्‍ट करना बहुत कठिन है। क्‍योंकि स्‍त्री एक शृंखला में, एक के बाद एक अनेक बार आर्गाज्‍म के शिखर को उपलब्‍ध हो सकती है। पुरूष वैसा नहीं कर सकता। पुरूष एक बार ही आर्गाज्‍म के शिखर अनुभव को छू सकता है। स्‍त्री अनेक बार छू सकती है। स्‍त्रियों के ऐसे अनुभव के अनेक विवरण मिले है। कोई भी स्‍त्री एक शृंखला में तीन-तीन बार शिखर-अनुभव को प्राप्‍त हो सकती है। लेकिन पुरूष एक बार ही हो सकता है। सच तो यह है कि पुरूष के शिखर अनुभव से स्‍त्री और-और शिखर अनुभव को उत्‍तेजित होती है। तैयार होती है। तब बात कठिन हो जाती है। फिर क्‍या किया जाए?

स्‍त्री को तुरंत दूसरे पुरूष की जरूरत पड़ जाती है। और सामूहिक कामाचार निषिद्ध है। सारी दुनियां में हमने एक विवाह वाले समाज बना रखे है। हमें लगता है कि स्‍त्री का दमन करना बेहतर है। फलत: अस्‍सी से नब्‍बे प्रतिशत स्‍त्रियां शिखर अनुभव से वंचित रह जाती है। वे बच्‍चों को जन्‍म दे सकती है। यह और बात है। वे पुरूष को तृप्‍त कर सकती है। यह भी और बात है। लेकिन वे स्‍वयं कभी तृप्‍त नहीं हो पाती। अगर सारी दुनिया की स्‍त्रियां इतनी कड़वाहट से भरी है, दुःखी है, चिड़चिड़ी है, हताश अनुभव करती है। तो यह स्‍वाभाविक है। उनकी बुनियादी जरूरत पूरी नहीं होती।


कांपना अद्भुत है। क्‍योंकि जब संभोग करते हुए तुम कांपते हो तो तुम्‍हारी ऊर्जा पूरे शरीर में प्रवाहित होने लगती है। सारे शरीर में तरंगायित होने लगती है। तब तुम्‍हारे शरीर का अणु-अणु संभोग में संलग्‍न हो जाता है। प्रत्‍येक अणु जीवंत हो उठता है। क्‍योंकि तुम्‍हारा प्रत्‍येक अणु काम अणु है।---------------- 



           ------------- 


//शरीर शास्त्री ये प्रश्न उठाते रहते है। कि पुरूष के शरीर में स्तन क्यों होते है। जब कि उनकी कोई आवश्यकता नहीं दिखाई देती है। क्योंकि पुरूष को बच्चे को दूध तो पिलाना नहीं है। फिर उनकी क्या आवश्यकता है। वे ऋणात्‍मक ध्रुव है। इसलिए तो पुरूष के मन में स्त्री के स्तनों की और इतना आकर्षण है। वे धनात्‍मक ध्रुव है। इतने काव्य, साहित्य, चित्र,मूर्तियां सब कुछ स्त्री के स्तनों से जुड़े है। ऐसा लगता है जैस पुरूष को स्त्री के पूरे शरीर की अपेक्षा उसके स्तनों में अधिक रस है। और यह कोई नई बात नहीं है। गुफाओं में मिले प्राचीनतम चित्र भी स्तनों के ही है। स्तन उनमें महत्‍वपूर्ण है। बाकी का सारा शरीर ऐसा मालूम पड़ता है कि जैसे स्तनों के चारों और बनाया गया हो। स्तन आधार भूत है।
क्‍योंकि स्तन उनके धनात्मक ध्रुव है। और जहां तक योनि का प्रश्न है वह करीब-करीब संवेदन रहित है। स्तन उसके सबसे संवेदनशील अंग है। और स्त्री देह की सारी सृजन क्षमता स्तनों के आस-पास है।

यही कारण है कि हिंदू कहते है कि जबतक स्त्री मां नहीं बन जाती, वह तृप्त नहीं होती। पुरूष के लिए यह बात सत्य नहीं है। कोई नहीं कहेगा कि पुरूष जब तक पिता न बन जाए तृप्त नहीं होगा। पिता होना तो मात्र एक संयोग है। कोई पिता हो भी सकता है, नहीं भी हो सकता है। यह कोई बहुत आधारभूत सवाल नहीं है। एक पुरूष बिना पिता बने रह सकता है। और उसका कुछ न खोये। लेकिन बिना मां बने स्त्री कुछ खो देती है। क्योंकि उसकी पूरी सृजनात्मकता, उसकी पूरी प्रक्रिया तभी जागती है। जब वह मां बन जाती है। जब उसके स्तन उसके अस्तित्व के केंद्र बन जाते है। तब वह पूर्ण होती है। और वह स्तनों तक नहीं पहुंच सकती यदि उसे पुकारने वाला कोई बच्चा न हो।
तो पुरूष स्त्रियों से विवाह करते है ताकि उन्हें पत्नियाँ मिल सके, और स्त्रियां पुरूषों से विवाह करती है ताकि वे मां बन सकें। इसलिए नहीं कि उन्हें पति मिल सके। उनका पूरा का पूरा मौलिक रुझान ही एक बच्चा पाने में है जो उनके स्त्रीत्‍व को पुकारें।
तो वास्तव में सभी पति भयभीत रहते है, क्‍योंकि जैसे ही बच्चा पैदा होता है वे स्त्री के आकर्षण की परिधि पर आ जाते है। बच्चा केंद्र हो जाता है। इसलिए पिता हमेशा ईर्ष्या करते है, क्योंकि बच्चा बीच में आ जाता है। और स्त्री अब बच्चे के पिता की उपेक्षा बच्चे में अधिक उत्सुक हो जाती है। पुरूष गौण हो जाता है। जीने के लिए उपयोगी, परंतु अनावश्यक। अब मूलभूत आवश्यकता पूर्ण हो गई।

पश्चिम में बच्चों को सीधे स्तन से दूध न पिलाने का फैशन हो गया है। यह बहुत खतरनाक है। क्योंकि इसका अर्थ यह हुआ कि स्त्री कभी अपनी सृजनात्‍मकता के केंद्र पर नहीं पहुंच सकेगी। जब एक पुरूष किसी स्त्री से प्रेम करता है तो वह उसके स्तनों को प्रेम कर सकता है। लेकिन उन्हें मां नहीं कह सकता। केवल एक छोटा बच्चा ही उन्हें मां कह सकता है। या फिर प्रेम इतना गहन हो कि पति भी बच्चे की तरह हो जाए। तो यह संभव हो सकता है। तब स्त्री पूरी तरह भूल जाती है कि वह केवल एक संगिनी है, वह अपनी प्रेमी की मां बन जाती है। तब बच्चे की आवश्यकता नहीं रह जाती, तब वह मां बन सकती है। और स्तनों के निकट उसके अस्तित्व का केंद्र सक्रिय हो सकता है।

स्त्रैण अस्तित्व की पूरी सृजनात्मकता मातृत्व पर ही आधारित है। इसीलिए तो स्त्रियां अन्य किसी तरह के सृजन में इतनी उत्सुक नहीं होती। पुरूष सर्जक है। स्त्रियां सर्जक नहीं है। न उनके चित्र बनाए है। न महान काव्य रचे है। न कोई बड़ा ग्रंथ लिखा है। न कोई बड़े धर्म बनाए है। वास्तव में उसने कुछ नहीं किया हे। लेकिन पुरूष सृजन किए चला जाता है। वह पागल है। वह आविष्कार कर रहा है, सृजन कर रहा है। भवन निर्माण कर रहा है।
तंत्र कहता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि पुरूष नैसर्गिक रूप से सर्जक नहीं है। इसलिए वह अतृप्त और तनाव में रहता है। वह मां बनना चाहता है। वह सर्जक बनना चाहता है। तो वह काव्य का सृजन करता है। वह कई चीजों का सृजन करता है। एक तरह से सृजन उसकी मां हो जाये। लेकिन स्त्री तनाव रहित होती है। यदि वह मां बन सके तो तृप्त हो जाती है। फिर किसी और चीज में उत्सुक नहीं रहती।//

-------- 
 


स्त्रैण अस्तित्व की पूरी सृजनात्मकता मातृत्व पर ही आधारित है। इसीलिए तो स्त्रियां अन्य किसी तरह के सृजन में इतनी उत्सुक नहीं होती। पुरूष सर्जक है। स्त्रियां सर्जक नहीं है। न उनके चित्र बनाए है। न महान काव्य रचे है। न कोई बड़ा ग्रंथ लिखा है। न कोई बड़े धर्म बनाए है। वास्तव में उसने कुछ नहीं किया हे। लेकिन पुरूष सृजन किए चला जाता है। वह पागल है। वह आविष्कार कर रहा है, सृजन कर रहा है। भवन निर्माण कर रहा है।

तंत्र कहता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि पुरूष नैसर्गिक रूप से सर्जक नहीं है। इसलिए वह अतृप्त और तनाव में रहता है। वह मां बनना चाहता है। वह सर्जक बनना चाहता है। तो वह काव्य का सृजन करता है। वह कई चीजों का सृजन करता है। एक तरह से सृजन उसकी मां हो जाये। लेकिन स्त्री तनाव रहित होती है। यदि वह मां बन सके तो तृप्त हो जाती है। फिर किसी और चीज में उत्सुक नहीं रहती।//