मंगलवार, 18 अक्तूबर 2016

लाल किताब के हिसाब से हर ग्रह से सम्बन्धित पूजन और उपाय



यदि इनमे से कोई ग्रह नीच राशि का हो या उस ग्रह से सम्बन्धित आपको बुरे फल मिल रहे हो तो आप ये कर सके |
गुरु ग्रह के लिय आप ब्रह्मा जी की उपासना पूजन करे | पीले रंग की वास्तु जैसे चने की दाल केसर पीले वस्त्र आदि का दान करे | बड़े बुजुर्गों की सेवा आदर स्मम्मान करे | केसर का तिलक नाभी और जबान पर करे | अपने धर्म रीती रिवाजों का पालन करे |पीपल के पेड़ को जल दें | यदि गुरु आपकी कुंडली में शुभ है तो बस आपको इनका दान नही करना है बाकी सब आप करते रहे |


सूर्य के लिय हरी भजन करे | भगवान् विष्णु जी की उपासना करे |गेहू ताम्बा आदि का दान करे | सरकार के विरुद्ध किसी धरना प्र्दशन में भाग न लें | पिता का आदर सम्मान करे | पानी में गुड प्रवाह करे | सूर्य को जल दें |
चन्द्र देव के लिय आराध्य देव की पूजा उपासना करे | शिव जी की शरण लें |चावल दूध चांदी का दान करे चन्द्र को जल दें | अपनी माता या किसी विरध औरत का आशीर्वाद हमेशा लें | दूध या पानी का बर्तन सिरहाने रखकर उसे सुबह किसी किकर के पेड़ पर डाले |
शुक्र के लिय लक्ष्मी जी की उपासना करे | जन सेवा करे | दही कपूर आलू आदि का दान करे | अपनी पत्नी का आदर सम्मान करे | वस्त्र सलीके से पहने और फटे वस्त्र न पहने | गौ दान या हरा चारा गाय को डाले |
मंगल के लिय हनुमान जी की पूजा करे | गायत्री पाठ घर में करवाए या करे |मशुर की दाल लाल रंग की मिठाई का दान करे | भाइयों की सेवा करे |
बुद्ध के लिय दुर्गा जी की पूजा उपासना करे | उनका पाठ करे | साबुत मुंग हरी वस्तुवें दान करे | किन्नरों की सेवा करे | बहन बुआ बेटी का हमेशा आदर सम्मान करे उनकी सेवा करे | ताम्बे के पैसे में सुराक करके जल प्रवाह करे |
शनी देव के लिय भेरों जी की पूजा उपासना करे |साबुत उड़द लोहे का दान करे | तेल का छाया पात्र दान करे | चाचा को खुश रखे |गरीब मजदूर असहाय की सहायता करे |
राहू के लिय आप सरस्वती देवी जी की उपासना करे | कन्या दान करे |सरसों नीलम या नीली वस्तु का दान करे |मुली का दान करे |
केतु के लिय गुरु माता की उपासना या गणेश जी की उपासना करे | कुतों की सेवा करे | कपिला गाय काले सफेद तिल का दान करे | अपाहिज की हमेशा सहायता करे |
मित्रों ये लाल किताब के उपाय है कोई भी उपाय आप यदि सुरु करे तो उसे लगातार 43 करे बिच में न छोड़े यदि बिच में किसी कारण रह जाता है तो उसे दोबारा सुरु करे | दान जल प्रवाह वाले उपाय पर ये नियम विशेष रूप से लागू होता है बाकी पूजा उपासना आदर सम्मान आप उम्र भर करे | पोस्ट में जितने भी रिश्ते व्यक्ति आदि दिए गये है यदि आप उनका आदर सम्मान सेवा करते है तो आप यकीन मानिए आपको सभी ग्रहों के सुभ फल मिलेंगे |यदि कोई ग्रह अशुभ फल भी दे रहा है तो तो उसके अशुभ फल में कमी होगी |

2 टिप्‍पणियां:

  1. आपने ब्लॉग बहुत अच्छा ब्लॉग बनाया है यदि आप इसे एक अच्छा लुक देना चाहते है तो हमसे सम्पर्क करें आपकी मुफ्त मदद की जाएगी हमें मेल करें ronik@w3university.in यदि आप अपने ब्लॉग से अच्छी कमाई करना चाहते है तो यह लेख पढ़ें हिंदी ब्लॉग से अधिक से अधिक कमाई कैसे करें

    जवाब देंहटाएं
  2. Sir mujhe Mere bare me janana hai
    To krupya aap apna email ya koi contact no
    Email kijeye (prakashgajera78@gmail.com)

    जवाब देंहटाएं