बुधवार, 17 सितंबर 2014

सूर्य का कन्या राशि में आना आश्विन संक्राति कहलाएगा।

सूर्य देव सभी राशियों में एक महीने का समय बीताते हैं। बीते एक महीने से सूर्य अपनी खुद की राशि सिंह में चल रहे थे और 17 सितंबर की सुबह सूर्य सिंह राशि से निकलकर अपने मित्र ग्रह बुध की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे।

सूर्य का कन्या राशि में आना आश्विन संक्राति कहलाएगा। ज्योतिषशास्त्री का कहना  है कि सूर्य का इस राशि में आना और बुध एवं राहु के साथ संबंध बनाना शुभ संकेत नहीं है।
क्योंकि इस बीच सिंह राशि में शुक्र, तुला राशि में शनि और वृश्चिक में मंगल विराजमान है। इसका परिणाम यह है कि देश दुनिया में प्राकृतिक आपदा की संभावना प्रबल रहेगी।
आश्विन मास में पांच मंगलवार होने के कारण सत्तारुढ पार्टी और विपक्षी पार्टियों के बीच टकराव के हालात बनेंगे। केन्द्रीय मंत्रीमंडल में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। किसी बडे नेता के साथ कुछ अनहोनी हो सकती है।सूर्य का यह गोचर राजनीति के साथ ही साथ कानून व्यवस्था को भी प्रभावित करेगा। इन दिनों आपराधिक घटनाओं में वृद्घि हो सकती है। सीमा पार से घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों को लेकर सेना और पुलिस को अधिक सजग रहना होगा। आम जनता को भी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए।
आर्थिक विषयों की बात करें तो वर्तमान सरकार के लिए महंगाई पर नियंत्रण पाना कठिन होगा। आवश्यक वस्तुओं की कीमत में इजाफा होगा दूध, घी, अनाज, दालें तेल, तिल, पेट्रोल, रुई, नारियल एवं लाल रंग की वस्तुओं की कीमतों में तेजी आएगी। चांदी और शेयर में भी पहले मंदी दिखेगी लेकिन बाद में तेजी आ जाएगी। जिसका परिणाम कई रा ज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव पर भी दिखेगा।

       
मेष: आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें और अधिकारियों से तामलेल बनाए रखें।
वृषभ: जल्दबाजी में निर्णय से बचें। यात्रा के दौरान सावधान रहना आपके हित में रहेगा। गर्भवती महिलाएं अपना ध्यान रखें।
मिथुन: तनाव बढ़ेगा, मन और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। वाहन पर खर्च बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें।
कर्क: आपका आत्मविश्वास बढ़चढ़ कर बोलेगा, अति उत्साह से बचें। अच्छी खबर मिलने से उत्साहित होंगे। परिचय में वृद्घि होगी।
सिंह: वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। शरीर के ऊपरी हिस्से में तकलीफ हो सकती है। आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचें।
कन्या: जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों एवं साझेदारों से तकलीफ हो सकती है। समझदारी से काम लें।
 तुला: आर्थिक मामलों में परेशानी बनी रह सकती है। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें।
वृश्चिक: समय मिला जुला रहेगा। लाभ के साथ हानि के लिए भी तैयार रहें। वाद-विवाद में आपका पक्ष मजबूत होगा।
धनु: अचानक धन लाभ मिल सकता है। गैर जरुरी यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें।
मकर: सावधान और सतर्क रहना होगा। परिश्रम से काम लें, भाग्य के भरोसे काम बिगड़ सकता है। आर्थिक मामलों में तकलीफ।
कुंभ: शरीर के नीचले हिस्से में तकलीफ हो सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
मीन: धोख मिल सकता है, आंख बंदकर किसी पर यकीन नहीं करें। खान-पान में लापरवाही से बचें। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें