रविवार, 21 अगस्त 2016

समतल पेट (Flat tummy



कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगे तो जंक फ़ूड के साथ अधिक वसादार खाने से परहेज़ शुरू कर दीजिए। दिन की प्रारम्भ व्यायाम, योग और हेल्दी ब्रेकफ़ास्ट करें, साथ ही कोलेस्ट्रॉल स्तर ठीक रखने के लिए प्राकृतिक उपाय कीजिए।
1. मोटापा कम करें
मोटापा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के प्रमुख कारणों में से एक है। हाई कोलेस्टेरॉल का ख़तरा बढ़ने पर वज़न को बढ़ने मत दीजिए। अधिक मोटापा हाई कोलेस्टेरॉल के साथ साथ डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर का भी कारण होता है।
2. योग और व्यायाम करें
योग और व्यायाम के लिए वज़न बढ़ने का इंतज़ार मत कीजिए। योग करने से रक्त संचार ठीक रहता है, हृदय रोगों से बचाता है, और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
कोलेस्टेरॉल से पीड़ित व्यक्ति सप्ताह में 5 दिन व्यायाम कराएँ।
आप जॉगिंग, साइकलिंग, तैराक़ी और एरोबिक्स कर सकते हैं।
जिन्हें योग और व्यायाम मना हो, वे आधा घंटा रोज़ टहलें।
3. पोषक भोजन खाएँ
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए फ़ैट बढ़ाने वाले चीज़ें न खाएँ। वो हर चीज़ खा सकते हैं, जिससे सभी पोषक तत्व हों।अंडे की ज़र्दी, जंक फ़ूड, तली-भुनी चीज़ें, फ़ुल क्रीम मिल्क और रेड मीट खाने से परहेज़ कीजिए।
4. दवाओं का प्रयोग डॉक्टरी सलाह से
दवाओं का प्रयोग सुनी सुनाई बातों पर करने बजाय डॉक्टर की मशविरे से करें। इसके साथ जीवनशैली में आवश्यक बदलाव करके दवाई पर निर्भर ख़त्म की जा सकती है। इससे हृदय रोगों से भी बचेंगे।
हाई कोलेस्टेरॉल कम करने के लिए आयुर्वेदिक दवाएँ बहुत कारगर हो सकती हैं। रोग के उपचार से अच्छा है कि आप शुरुआत में परहेज़ कर लें। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहेगा और आप स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।




चाहे कैसी भी तोंद हो मात्र 7 दिन में पायें समतल पेट (Flat tummy) इस चमत्कारिक औषधि से, तोंद को कहो बाई बाई.!!!
सुंदर दिखना कौन नहीं चाहता , सुंदर दिखने के लिए स्लिम और फिट दिखना भी जरुरी होता है | धरती पर हर दुसरे आदमी को मोटापे की समस्या है | इस का कारण है ख़राब खान पान , व्यायम की कमी और भाग दौड़ वाली दिनचर्या | इस का समाधान है सही आहार और व्यायाम | लेकिन आज कल की भाग दौड़ वाली जिन्दगी में किसी के पास इतना समय नहीं है |
इसी लिए आज हम इस चमत्कारी नुख्से के जरिये आप को बतायेगे आप कैसे पा सकते है सिर्फ 7 दिन में समतल और सुंदर दिखने वाला पेट | आज इस आर्टिकल पर आपकी समतल पेट पाने की तलाश ख़तम होगी | और इस के लिए आप को कुछ भी मूल्य नहीं देना पड़ेगा |
इस लेख में बताई जाने वाली औषधि फाइबर से भरपूर होने के कारण आप का वजन कम करने में सहायिता करेगी
इस में मुख्य सामग्री है केला (Banana) केला केवल आपको detox करने में मदद ही नहीं करता है बल्कि अलसी के साथ मिल कर वजन कम करने में भी मदद करता है |
तो आइये जाने इस चमत्कारी ड्रिंक के बारे में :
सामग्री – Ingredients :
1 केला
1 संतरा
1/2 कप कम वसा (Low Fat) वाला दही
1 बड़ा चमच नारियल तेल
1 चुटकी अदरक
2 बड़े चमच अलसी के बीज
2 बड़े चमच मट्ठा पाउडर (whey powder) = {दही से चीज़ (हिंदी वाला नहीं अंग्रेजी वाला) बनाने के बाद बचे हुए पानी को व्हे कहा जाता है। इसी पानी को प्रोसेस कर इसमें से प्रोटीन निकाला जाता है। इस प्रोटीन को हम व्हे प्रोटीन कहते हैं}
तैयार करने की विधि – Preparation :
एक ब्लेंडर में उपरोक्त सामग्री को डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं | और जब भी आप को भूख लगे इस मिश्रण का सेवन करे | इस को पिने के बाद कुछ समय तक किसी भी चीज का सेवन ना करे | ये और भी अच्छा होगा के भूख लगने पर कुछ और खाने की वजाए इस मिश्रण का सेवन करे, आप को 7 दिन में इस के चमत्कारी नतीजे मिल जायेगे | अगर सात दिन में ये नतीजे नहीं मिल रहे तो निराश नहीं हों, इस प्रयोग को आप एक से तीन महीने तक ज़रूर आजमा कर देखे।
Note- जहाँ तक संभव हो सारी सामग्री organic ही इस्तेमाल करें |



// दही स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने वाले कैल्शियम की मात्रा दूध की अपेक्षा दही में 18 गुणा ज्यादा होती है।
1. पाचन शक्ति बढ़ाता है

दही का नियमित सेवन शरीर के लिए अमृत के समान माना गया है। यह खून की कमी और कमजोरी दूर करता है। दूध जब दही का रूप ले लेता है। तब उसकी शर्करा अम्ल में बदल जाती है। इससे पाचन में मदद मिलती है। जिन लोगों को भूख कम लगती है। उन लोगों को दही बहुत फायदा करता है।
2. पेट की गर्मी दूर करता है
दही की छाछ या लस्सी बनाकर पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है। पेट में गड़बड़ होने पर दही के साथ ईसबगोल की भूसी लेने या चावल में दही मिलाकर खाने से दस्त बंद हो जाते हैं। पेट के अन्य रोगों में दही को सेंधा नमक के साथ लेना फायदेमंद होता है।
3. आंतों के रोग
अमेरिकी आहार विशेषज्ञों के अनुसार दही का नियमित सेवन करने से आंतों के रोग और पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।
4. दिल के रोग
दही में दिल के रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की गजब की क्षमता है। यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और दिल की धड़कन सही बनाए रखता है।
5. हड्डियों की मजबूती
दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों के विकास में सहायक होता है। साथ ही, दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। इससे मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है।
6. जोड़ों के दर्द
हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है।
7. बवासीर
बवासीर रोग से पीड़ित रोगियों को दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास छाछ में अजवायन डालकर पीने से फायदा मिलता है।
8. वजन
दुबले-पतले व्यक्तियों को अगर दही में किशमिश, बादाम या छुहारा मिलाकर दिया जाए तो वजन बढ़ने लगता है, जबकि दही के सेवन से शरीर की फालतू चर्बी को भी हटाया जा सकता है।
9. सौंदर्य
दही शरीर पर लगाकर नहाने से त्वचा कोमल और खूबसूरत बन जाती है। इसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे, गर्दन, कोहनी, एड़ी और हाथों पर लगाने से शरीर निखर जाता है। दही की लस्सी में शहद मिलाकर पीने से सुंदरता बढ़ने लगती है।
10. बालों की सुंदरता
बालों को सुंदर और आकर्षक बनाए रखने के लिए दही या छाछ से बालों को धोने से फायदा होता है। इसके लिए नहाने से पहले बालों में दही से अच्छी मालिश करनी चाहिए।कुछ समय बाद बालों को धो लेने से बालों की खुश्की या रूसी खत्म हो जाती है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें