गुरुवार, 25 दिसंबर 2014

मूलांक-के अनुसार फलित

दिनांक 1, 10, 1928 को जन्मे जातकों का यह वर्ष कठिन श्रम करने वाला रहेगा। शिक्षा व करियर की दृष्टि से एकाग्रता व परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। सफलता मिलेगी। नौकरी आदि में मनोनुकूल परिवर्तन नहीं होंगे। कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी तथा भवन-मशीन वाहन आदि में अधिक खर्च की स्‍थिति बनेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान व तनाव को हावी न होने दें।

 नेत्र संबंधी पीड़ा तथा रक्तविकार व हृदयरोग की आशंका बनेगी। विवाह, प्रेम, व मित्रता की दृष्टि से मूलांक 1-4-7 अनुकूल रहेंगे। रविवार व सोमवार को तथा 1, 10, 1928, 7 तारीखों को शुभ कार्य करें, लाभ होगा। पीला तथा सुनहरा रंग आपके लिए अनुकूल है अत: घर में तथा स्वयं इन रंगों के वस्त्रों का प्रयोग करें। टोपाज तथा अंबर रत्न धारण कर सकते हैं।
 उपाय- सूर्य को जल चढ़ाएं तथा गायत्री मंत्र तथा सूर्य के किसी मंत्र का जप करें।





 मूलांक (2)
 दिनांक 2, 11, 2029 को जन्मे जातकों के लिए यह वर्ष सफलता दिलाने वाले रहेगा। शिक्षा व करियर में सफलता निश्चित मिलेगी। नौकरी आदि में मनचाहा परिवर्तन तथा तबादला होगा। कारोबार में भवन व मशीनरी की खरीदी पर व्यय होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से स्नायु विकार, कोष्टबद्धता तथा जलोदर इत्यादि से बचना होगा। मित्रता, प्रेम के लिए 1 तथा 7 मूलांक वाले जातक अनुकूल होंगे। रविवार व सोमवार को शुभ कार्य करें। सफेद व हल्के रंगों का प्रयोग जीवन में करें, लाभ होगा। रत्नों में मोती ही अनुकूल रहेगा। अच्‍छे किस्म का मोती चांदी में अनामिका अंगुली में धारण करना शुभ रहेगा। शिवार्चन से कष्ट कम होंगे।
 उपाय- सोमवार का व्रत करें।
मूलांक (3)
 दिनांक 3, 12, 2130 को जन्मे जातकों के लिए यह वर्ष परेशानियां व रुकावटें देने वाला रहेगा। शिक्षा के लिए व करियर की दृष्टि से अधिकाधिक मेहनत व एकाग्रता की आवश्यकता है। एडमिशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कि विषय बदलना पड़े। नौकरी आदि में मनचाहा तबादला, प्रमोशन नहीं मिल सकेगा। प्रतियोगी, प्रतिद्वंद्वी सामने होंगे। कारोबार की स्थिति भी ठीक नहीं होगी। कच्चा माल मिलने की दिक्कतें होंगी तथा मौसम भी अनुकूल नहीं होगा। प्रेम, मित्रता आदि में 3-6-9 मूलांक के जातक शुभ रहेंगे। गुरुवार, शुक्रवार व मंगलवार को शुभ कार्य करें। लाल, जामुनी, गुलाबी रंग की वस्तुओं का बहुतायत से प्रयोग करें।
 उपाय- पुखराज व एमेथिस्ट पहनना शुभ रहेगा।मूलांक (4)
 दिनांक 4, 13, 22 व 31 को जन्मे जातकों के लिए यह वर्ष भरपूर खुशियां लेकर आ रहा है। शिक्षा व करियर की दृष्टि से कामयाबी कदम चूमेगी। मनचाहा पदभार, प्रमोशन तथा परिवर्तन होगा। कारोबार में नई ऊंचाइयां छूने को मिलेंगी। नए अनुबंध होंगे तथा नए उपक्रम चालू हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट संबंधी, आंतों की शोथ इत्यादि तथा स्मरण-शक्ति की समस्या हो सकती है। रक्ताल्पता भी तकलीफ देगी। छूत से बचें। विवाह, प्रेम व मित्रता के लिए 1-2-7-8 मूलांक वाले जातक अनुकूल रहेंगे। सोमवार, शनिवार, रविवार को शुभ कार्य करें। खाकी, नीला, भूरा रंग जीवन में अधिक वापरें। शुभ रत्न पन्ना व नीलम हैं।
 उपाय-  'ॐ गं गणपतये नम:' का जप करें तथा गणेश चतुर्थी का व्रत-पूजन कष्ट कम करेगा।
मूलांक (5)
 दिनांक 5, 1423 को जन्मे जातकों के लिए यह वर्ष ठीक-ठीक रहेगा। शिक्षा व करियर की दृष्टि से यह वर्ष पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक अनुकूल रहेगा। मनचाही पदोन्नति, तबादले होंगे। जवाबदारियां बढ़ेंगी। कारोबार की उन्नति के लिए यह अनुकूल समय है। नई योजनाएं बनेंगी। नए उपक्रम प्रारंभ होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से चर्मरोग, रक्तविकार, शरीर दुर्बलता, सिरदर्द, स्नायु विकार, हृदयाघात आदि की आशंका है। विवाह व प्रेम की दृष्टि से मूलांक 5 वाले ही अनुकूल रहेंगे। सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को शुभ कार्य करें। अंगूरी, सलेटी, सफेद रंग का जीवन में अधिक प्रयोग करें। शुभ रत्न हीरा व पन्ना हैं।





 उपाय- माता लक्ष्मी की साधना, पूजन-अर्चन शुभ रहेगा। रविवार व पूर्णिमा के व्रतोपवास से कष्ट कम होंगे।
मूलांक (6)
 दिनांक 6, 1524 को जन्मे जातकों के लिए यह वर्ष अनुकूलता देने वाला रहेगा। शिक्षा व करियर की दृष्टि से सफलता निश्चित है। नौकरी आदि में प्रमोशन, तबादला मनमाफिक होगा। कारोबार में नए उपक्रम चालू हो सकते हैं। श्रमिक संबंधी समस्या हो सकती है। भवन-मशीन आदि पर काफी खर्च होगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक रहेगा। बुखार, सर्दी, जुकाम इत्यादि की समस्या हो सकती है। हल्का नीला रंग, गुलाबी तथा सफेद रंग भाग्यवर्धक है। 3-6-9 मूलांक व्यक्ति आपके अनुकूल होंगे। मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को शुभ कार्य करें। हीरा व फिरोजा रत्न शुभ परिणाम देंगे।
 उपाय- संतोषी माता का व्रत पूजन कष्ट कम करेगा।
 मूलांक (7)
 दिनांक 7, 1625 को जन्मे जातकों के लिए यह वर्ष जोखिम उठाने वाला नहीं रहेगा, क्योंकि स्वभाव से साहसी ये व्यक्ति आगा-पीछा नहीं सोचते, लेकिन यह वर्ष ध्यान रखें। शिक्षा व करियर में कड़ी स्पर्धा रहेगी। कुछ रुकावटों के साथ सफलता मिलेगी। नौकरी में मनचाहे फेरबदल नहीं होंगे। प्रयास करना होगा। कारोबार में बिजली, पानी तथा श्रमिकों की समस्या हो सकती है। नए उपक्रम सोच-समझकर चालू करें। विवाह व प्रेम की दृष्टि से 1-2-4-7 अंकों का समायोजन शुभ रहेगा। रविवार व सोमवार को शुभ कार्य प्रारंभ करें। सफेद, हरा, हल्का नीला रंग अनुकूलता देगा। स्वास्थ्य में कब्जियत, गुप्त रोग, गठिया तथा वात संबंधी बीमारियों से बचें। शारीरिक क्षीणता भी हो सकती है। रत्नों में लहसुनिया फायदेमंद रहेगा।
 उपाय- मंगलवार का व्रत तथा भगवान नृसिंह की उपासना कष्ट कम करेगी।

मूलांक (8)
 दिनांक 8, 1726 को जन्मे जातकों के लिए यह वर्ष सुख-समृद्धि तथा सफलता प्राप्ति का रहेगा। शिक्षा व करियर में सुनिश्चित सफलता के योग हैं। नौकरी में मनचाहा परिवर्तन, प्रमोशन मिलेगा। कारोबार में नए उपक्रमों की शुरुआत होगी। भवन, मशीन व वाहन की प्राप्ति निश्चित है। गठिया, हृदयरोग तथा हड्डी का टूटना संभव है। शनिवार शुभ दिवस है। इस दिन शुभ कार्य प्रारंभ करें। सलेटी, काला, नीला रंग जीवन में अत्यधिक वापरें। शुभ रत्न नीलम है।
 उपाय- भगवान शनिदेव की उपासना तथा शनिवार व्रत कष्ट कम करेंगे।मूलांक (9)
 दिनांक 9, 18 व 27 को जन्मे जातकों के लिए यह वर्ष उठापटक वाला रहेगा। शिक्षा व करियर की दृष्टि से कष्टसाध्य श्रम तथा प्रतिद्वंद्विता का सामना करना पड़ेगा। नौकरी आदि में अपने प्रमुख व्यक्तियों से अनबन हो सकती है। मनचाहे परिवर्तन नहीं होंगे। प्रमोशन आदि के लिए इंतजार करना पड़ेगा। कारोबारी अड़चनें मुंहबाएं खड़ी रहेंगी। जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से रक्त विकार, कमजोरी, मिर्गी, स्त्रियों को स्त्री रोगों का सामना करना पड़ेगा। न्यायालय के चक्कर भी लग सकते हैं। अनुकूल व्यक्ति 3-6-9 मूलांक वाले रहेंगे। शुभ दिन मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार हैं। शुभ रंग गुलाबी व लाल हैं जिनका प्रयोग अधिक करें। शुभ रत्न माणिक, मूंगा, गारनेट हैं।
 उपाय- हनुमानजी का पूजन तथा मंगलवार का व्रतोपवास कष्ट कम करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें