रविवार, 14 दिसंबर 2014

श्रीहनुमान ज्योतिष यंत्र

वर्तमान समय में आम आदमी दांपत्य सुख, विवाह में देरी, धन प्राप्ति, प्रेम में सफलता-असफलता, रोगों से मुक्ति आदि कई समस्याओं में उलझा रहता है। इन सभी विषयों को लेकर उसके मन में अनेक सवाल आते हैं, लेकिन कई बार चाहकर भी उसे इन सवालों के जवाब नहीं मिल पाते। कई लोग जन्मपत्रिका, हस्तरेखा, प्रश्न कुंडली, शकुन-अपशकुन के माध्यम से भी इन सवालों के जवाब जानने का प्रयास करते हैं।

             
 हम अपने पाठकों के लिए लेकर आए हैं श्रीहनुमान ज्योतिष यंत्र। इस यंत्र के माध्यम से व्यक्ति को अपने उन सभी प्रश्नों का उत्तर तुरंत मिल सकता है, जो वह जानना चाहता है। जरूरत है तो बस इस यंत्र पर पूर्ण विश्वास करने की। इस यंत्र की उपयोग विधि इस प्रकार है-



विधि

यह श्रीहनुमान ज्योतिष यंत्र है, जिसमें सात खाने (कॉलम) हैं। इसका उपयोग करने से पहले पहले पांच बार ऊं रां रामाय नम: मंत्र का तथा बाद में 11 बार ऊं हनुमते नम: मंत्र का जाप करें। इसके बाद आंख बंद करके अपनी मनोकामना के बारे में पूछते हुए इस यंत्र पर कर्सर घुमाएं। जिस खाने में यह कर्सर रुक जाए, उस अंक का फलादेश देखकर ही कार्य करें। यह कार्य पूरी श्रद्धा व विश्वास से करें।


वर्तमान समय में जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता धन है। धन के अभाव में जीवन नरक के समान लगने लगता है। आपके जीवन में कब धन का आगमन होगा। इसका उत्तर इस प्रकार है- 
 
1- धन प्राप्ति में विलंब होगा।

2- दूसरों की मदद करने से लाभ मिलेगा।

3-
आपके पास धन है और धन की प्राप्ति होगी।

4- कर्म पर ध्यान दें। इसी से धन की प्राप्ति होगी।

5-
हर कार्य खुशी से करें। लक्ष्मी अवश्य प्रसन्न होगी।

6-
आपका धन सुरक्षित है। चिंता न करें।

7-
धन के लिए किसी से विवाद न करें। समय आने पर धन की प्राप्ति होगी।
आज के समय में पति-पत्नी के रिश्तों में दूरियां बढ़ती जा रही है। दांपत्य जीवन एकदम नीरस हो चुका है। दांपत्य जीवन से संबंधी प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार हैं-
 
1- दांपत्य प्रेम में वृद्धि होगी।

2-
आपका दांपत्य जीवन सुखपूर्वक बीतेगा।

3-
जीवनसाथी के आने से भाग्योदय होगा और प्रेम भी बढ़ेगा।

4-
परायों के कारण परेशानी होगी।

5-
वाणी में मधुरता रखें अन्यथा मतभेद और बढ़ेंगे। ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

6-
पैसों को लेकर तनाव और कलह रहेगी।

7-
दाम्पत्य में खुशियां मिलेंगी।
हर किसी के जीवन में ऐसे अवसर जरूर आता है कि जब उसे यह जानने की उत्सुकता रहती है कि उसे प्यार में सफलता मिलेगी या असफलता हाथ लगेगी। प्रेम से संबंधित प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार हैं-

 

1- प्रेम में सफलता का योग है।

2-
तीसरे व्यक्ति के बीच से हटने के बाद ही सफलता मिलेगी।

3-
अभी सफलता प्राप्त होने में देरी है।

4-
प्रेम विवाह का परिणाम अच्छा रहेगा।

5-
प्रेम विवाह में बाधा होगी।

6-
सफलता मिलेगी, लेकिन देरी से।

7-
आसानी से सफलता मिलेगी।
हर व्यक्ति के जीवन में अच्छा व बुरा समय आता है। ऐसे में हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि बुरा समय कब समाप्त होगा। जानिए आपका बुरा समय कब समाप्त होगा-

 

1- आलस्य छोड़ें, काम करें। छ: माह में सफलता मिलने लगेगी।

2-
अपनों की सलाह से चलें, मनमानी और जिद छोड़ें।

3-
भाग्य अभी साथ नहीं है। थोड़े समय बाद अनुकूल होगा।

4-
बुजुर्गों का आदर करें तथा दान-पुण्य करें, लाभ मिलेगा।

5-
पत्नी की सहायता से बुरा समय जल्दी ही कट जाएगा।

6-
दो साल तक और अच्छे समय का इंतजार करना पड़ेगा।

7-
शीघ्र ही आपका समय अच्छा आने वाला है।
वर्तमान समय में विवाह आसानी से नहीं हो पाता। कभी लड़की अच्छी नहीं मिलती तो कभी लड़का ठीक नहीं लगता। विवाह से संबंधित आपके प्रश्न के उत्तर इस प्रकार हैं-
 
1- दक्षिण दिशा में विवाह का योग है, लेकिन अभी देरी है।

2-
शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूरी होगी।

3-
विवाह में बाधाएं आएंगी।

4-
शिव-गौरी का पूजन करें तथा मंगल स्त्रोत का पाठ करें।

5-
दो वर्ष के बाद विवाह का योग है।

6-
अभी विवाह में अड़चनें हैं।

7-
शीघ्र ही विवाह होगा।
कभी-कभी रोग इंसान को इतना परेशान कर देते हैं कि वह अपने आप को असहाय समझने लगता है। रोग से संबंधित आपके प्रश्न के उत्तर इस प्रकार हैं-

 


1- रोग का उपाय करें, लाभ मिलेगा।

2-
भक्ति में ही शक्ति है, इष्टदेव की भक्ति एवं उपासना करें। रोग से मुक्ति मिलेगी।

3-
रोग गंभीर है, भारी परेशानी रहेगी।

4-
अभी स्वस्थ होने में कम से कम छ: माह लगेंगे।

5-
उपचार में परिवर्तन करें, शीघ्र लाभ मिलेगा।

6-
दूसरे स्थान पर जाएं, जलवायु बदलने से लाभ मिलेगा।

7-
प्रारब्ध का फल है। मुक्ति मिलना कठिन है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें