रविवार, 14 दिसंबर 2014

वास्तु टिप्स

वास्तु टिप्स
नौकरीपेशा व्यक्ति जिंदगी का काफी समय ऑफिस में गुजारते हैं। जहां हम अपने काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए तनाव, पैसों की तंगी जैसी कई समस्याओं से जूझते हैं। फेंगशुई में ऐसे कई पौधों का जिक्र है, जिसे लोग अपने ऑफिस में जगह देकर अपनी इन समस्याओं से लड़ सकते हैं।
बांस का पौधा: कहते हैं बांस का पौधा अगर आप ऑफिस में रखते हैं तो इससे किस्मत और धन दोनों आते हैं। यदि ऑफिस में आप इसे अपनी टेबल पर रखें तो आपका मानसिक तनाव भी कम होता है। इससे आपकी क्रिएटिविटी तो बढ़ती ही है और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
एरीका पाम ट्री: यह पौधा दिखने में नारियल के पेड़ की तरह ही दिखता है। ऑफिस में इसे रखना शुभ माना जाता है। इसे ऑफिस में रखें तो आपके आसपास शुद्ध हवा का संचार तो होता ही है साथ ही सकारात्मक शक्ति का भी संचार होता है।
 
ड्रासाइना: इसे ऑफिस में लगाना फायदेमंद होता है, क्योंकि फेंगशुई के हिसाब से इसमें लकड़ी और आग के तत्व मौजूद होते हैं, जो हर वक्त आपकी ऊर्जा को प्रोत्साहित करते रहते हैं।
मोथ आर्किड : इस पौधे का ऑफिस में रखना अति उत्तम कहा गया है। आप जब भी ऑफिस में अपने काम से थकान महसूस करेंगे और इन फूलों पर आपकी नजर जाएगी तो इन्हें देख एक अलग सी शक्ति का एहसास होता है।
वास्तुशास्त्र और फेंगशुई के बारे में जो लोग जानते हैं उन्हें पता है कि इनके टिप्स आपकी ज़िंदगी को कितना खुशनुमा बना सकते हैं।
इसलिए आप भी इन टिप्स को आजमाकर अपने परिवार, व्यापार और दिनचर्या को और भी बेहतर बना सकते हैं।
1.तीन हरे पौधे मिट्टी के बर्तनों में घर के अंदर पूर्व दिशा में रखें। ध्यान रहे कि फेंगशुई में बोनसाई और कैक्टस को हानिकारक माना जाता है क्योंकि बोनसाई प्रगति में बाधक एवं कैक्टस हानिकारक होता है।







2.वास्तु के अनुसार घर के पूर्वोत्तर कोण में तालाब या फव्वारा या जलस्रोत शुभ होता है। फेंगशुई के अनुसार इसके पानी का प्रवाह घर की ओर होना चाहिए न कि बाहर की ओर।
3.घर के सदस्यों की दीर्घायु के लिए स्फटिक का बना हुआ एक कछुआ घर में पूर्व दिशा में रखें।
4.घर को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त रखने के लिए पूर्व दिशा में मिट्टी के एक छोटे से पात्र में नमक भर कर रखें
और हर चौबीस घंटे के बाद नमक बदल दें।
5. अपने ऑफिस में पूर्व दिशा में लकड़ी से बनी ड्रैगन की एक मूर्ति रखें। इससे ऊर्जा एवं उत्साह प्राप्त होंगे। 
पृथ्वी के पांचों तत्वों में संतुलन बनाना जीवन के विकास के लिए आवश्यक रहता है। फव्वारा पानी तत्व को बढ़ावा देता है। फव्वारा व्वसाय को भी बढ़ावा देता है।
व्यवसाय से धन प्राप्त होता है। फेंगशुई का फव्वारा मुख्यद्वार के पास रहना चाहिए। फव्वारे घरों में रहते हैं और कार्यालय में भी। पानी धन का प्रतीक होता है। पानी का बहना धन की बर्बादी है।
फव्वारे से हम कैसे अपनी जिंदगी को मैनेज कर सकते हैं। इसके लिए हमें इन बातों पर ग़ौर करने की जरुरत है।
व्यक्ति जब तनाव में घर लौटता है तो उसको फव्वारा देखकर सुकून मिलता है। खुशी मिलती है। पानी की शुष्कता तनाव मुक्त कर देती है।
कार्यालय में टेबिल पर फब्वारा कार्य से होने वाले तनाव को कम करता है, और इसके लिए शक्ति को बढ़ावा देता है।
फव्वारा धन क्षेत्र में रखना चाहिए। यह हमेशा बहता रहना चाहिए। रुका हुआ फव्वारा धन की हानि करता है।
यह मुख्य द्वार के बायीं और रहना चाहिए। मुख्य द्वार के सामने नहीं रहना चाहिए।
फव्वारा में पानी ऊपर की ओर जाना चाहिए और यहां लाइट्स होनी चाहिए।
फव्वारा गोल आकार का होना चाहिए। यह चतुर्भुज नहीं होना चाहिए। दरअसल चतुर्भुज के कोनों से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है।
फव्वारा कभी भी खराब नहीं रहना चाहिए वरना धन के प्रवाह में कमी आ जाएगी।
फूलों से मानसिक असंतुलन को संतुलित किया जा सकता है क्यों कि यह प्रेम के प्रतीक होते हैं। फिर चाहे फूल कृत्रिम ही क्यों न हों? यह जीवन में सक्रियता को बढ़ावा देते हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक होते हैं। फूल मन को सुगंध देते हैं इसके अलावा भी घर के वास्तु में भी सहायक हैं।

लाल रंग के फूल दक्षिण दिशा और पीले रंग के फूल दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पूर्व में होना चाहिए। ऐसा होने पर व्यक्ति उत्साहित रहता है।
ताजे फूल शयन कक्ष में नहीं रखना चाहिए। सूखे फूलों को गुलदस्ते में से निकाल देना चाहिए। गुलदस्ते में फूल ताजे ही लगाएं। इसे दक्षिण में ही रखें। ऐसा करने से आपको सम्मान की प्राप्ति होती है।
परिवार के सदस्यों के बीच संबंध सुधारने के लिए बैंगनी रंग के , बैंगनी गुलदस्ते में अग्नि कोण (संबंध क्षेत्र) में रखना ठीक रहता है। ध्यान रखें फूल अगर सूख जाएं तो इन्हें निकाल कर ताजे फूलों का उपयोग ही करना चाहिए।



फूल पौधे के तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। लकड़ी तत्व का अर्थ है। विकास, उन्नति, फैलाव आदि। इसलिए ताजे फूलों को व्यवसाय या कार्यालय में रखना पसंद करते हैं। इसके नकारात्मक ऊर्जा संतुलित रहती है।
विज्ञान कहता है कि ताजे फूल वातावरण को शुद्ध करते हैं। ये दरवाजे के पास रखे होना चाहिए। जिससे दरवाजे से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होती है।

बोनसाई पौधे भले ही खूबसूरत हों पर इन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। अगर इन्हें रखते हैं तो घर के अंदर के विकास को रोक देते हैं। इसलिए इनका उपयोग वास्तु और फेंगशुई दोनों में ही वर्जित माना गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें