शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017

लाफिंग बुद्धा के भिन्न-भिन्न रूप विभिन्न अवतार



...जिस प्रकार हिन्दुओं में भगवान कर्इ अवतार लेते हैं, उसी प्रकार लाफिंग बुद्धा के भिन्न-भिन्न रूप विभिन्न अवतारों की तरह है। सभी का वर्णन करना तो मुश्किल है, परन्तु यहां लाफिंग बुद्धा के कुछ और रूपों पर चर्चा की जा रही है।

पीठ पर धन की पोटली लिए हुए: बहुत से घरों में पैसा आता है, किंतु संचित नहीं हो पाता, अर्थात बरकत नहीं होती। इसके लिए इन्हें घर में रखा जाता है।

दोनों हाथों से कमंडल ऊपर उठाए हुए: जब भाग्य साथ न दे पा रहा हो, घर में पैसे का अभाव हो, तब आर्थिक तंगी दूर करने के लिए इन्हें रखते है।

इनगोट (कमंडल) में बैठे हुए: अचानक धन का लाभ पाने के लिए, जैसे लाटरी या शेयर में फायदा, नौकरी में तरक्की, चारों तरफ से खुषियों की बौछार तथा बेशुमार धन-संपदा की बरसात हो, इसके लिए इनगोट बुद्धा को रखा जाता है।

एक हाथ में सिक्के तथा एक हाथ में रूइब लिए हुए: रूइब को छूकर किसी भी शुभ कार्य पर जाना अच्छा माना जाता है।

ड्रेगन पर बैठे हुए: इस बुद्धा को दिव्य षकितयों का स्वामी माना जाता है। घर व आफिस दोनां जगह इन्हें लगाना अच्छा रहता है।

इस प्रकार लाफिंग बुद्धा दीर्घायु, करियर, धन, आरोग्य, खुषी व संतान की खुषहाली में सहायक होते हैं। मार्केट में लाफिंग बुद्धा रेक्सीन, कांच (ग्लास) मैटल आदि के बने मिलते हैं। मैटल के बुद्धा घर में नहीं रखने चाहिए। इससे धातु तत्व बढ़ जाता है।

लाफिंग बुद्धा का गिफट लेना व देना शुभ माना जाता है, किन्तु इसे आप स्वयं भी खरीद सकते हैं। यह मात्र भ्रम है कि लाफिंग बुद्धा गिफटेड ही होना चाहिए।

आपको किसी भी प्रकार के लाफिंग बुद्धा मिलें, उसका अर्थ जानने की परवाह किए बिना उन्हें श्रद्धापूर्वक घर में स्थान दें। घर में लाफिंग बुद्धा की उपस्थितिशुभ मानी जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें