शुक्रवार, 29 जून 2018

अगर आये ये सपने निद्रा मे

अगर आये ये सपने


ढेर सारी धन-दौलत और एशो-आराम से भरी लाइफ, हर कोई अपने जीवन से कुछ इसी तरह की आशा रखता है। लेकिन ये भी सच है कि हर कोई इतना लकी भी नहीं होता क्योंकि ये सब नसीब भी कुछ गिने-चुने लोगों को ही होता है। बाकी तो बस धन पाने और आलीशान जिन्दगी जीने के सपने ही देखते रह जाते हैं।
लोग उन्हें कामचोर और नाकारा कहते हैं लेकिन हम इस बारे में कुछ और ही बताना चाहते हैं। आप दिनभर सोने और सपने देखने के अलावा कुछ और नहीं करते लेकिन फिर भी चाहते हैं कि आपको धन-दौलत मिल जाए। देखा जाए तो यह बहुत मुश्किल ही है परंतु गहरी नींद के समय आप जिन सपनों को देखते हैं उनमें से कुछ सपने आपको वाकई अमीर भी बना सकते हैं। इसके अलावा आम दिनचर्या में कुछ ऐसे संकेत भी शामिल हैं जो आपको आर्थिक रूप से समृद्ध कर सकते हैं।
आइए जानते हैं उन सपनों और शुभ संकेतों के बारे में, जिन्हें देखने के बाद यह निश्चित है कि आपके ऊपर लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी ही बरसेगी।
हरियाली देखना
यदि आपको हर रात अपने सपने में हरे-भरे बाग और चारो ओर पेड़-पौधे दिखाई देते हैं तो यह इस बात को स्पष्ट करता है कि आपको बहुत ही जल्द धन प्राप्त होने वाला है। इसके अलावा सपने में लक्ष्मी जी के वाहन उल्लू को देखना भी आपको धन के निकट ले जा सकता है।
शंख की आवाज
सपने के अंदर आपको शंख और मंदिर की घंटियों की आवाज आए तो भी यह इस बात को दर्शाता है कि आपके पास धन की वर्षा होने वाली है।
लाल साड़ी वाली महिला
आप किसी काम से जा रहे हैं और रास्ते में आपको लाल साड़ी पहने, श्रृंगार किए हुए कोई स्त्री दिख जाती है यह इस बात को दर्शाता है कि वह आपके सामने महालक्ष्मी का रूप लेकर आई है। निश्चित तौर पर आपके पास पैसे आने वाले हैं।
फूल का दिखना
सुबह उठते ही अपने सामने गन्ने को देखना धन प्राप्ति का संकेत है। इसके अलावा मोर, श्रीफल, फूल या फूलों की माला देखना भी शुभ संकेत कहा जाता है।

कन्या का सिक्का देना
हिन्दू शास्त्रों में शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी का दिन माना गया है। अगर आपको इस दिन कोई कन्या सिक्का पकड़ाए तो यह आपके लिए लकी साबित हो सकता है। इस सिक्के के जरिए आपके ऊपर धन की वर्षा संभव है।
गाय का दिखना
घर से बाहर निकलते ही अगर आपको गाय दिखाई देती है तो यह बहुत शुभ माना जाता है, विशेषकर सफेद गाय ही शुभ संकेत कहा जाएगा, काली गाय देखने से कुछ खास लाभ प्राप्त नहीं होता।
सफेद रंग का सांप
अगर आपको अपने सपने में सफेद या सुनहरे रंग का सांप दिखाई दे तो यह इस बात का संकेत है कि आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बरस रही है। संभव है कि आपको जल्द ही बड़ी संपत्ति हाथ लगने वाली हो।
उल्लू दिखना
उल्लू को महालक्ष्मी का वाहन माना गया है। अगर आपको अपने घर या ऑफिस में उल्लू दिखाई देता है तो समझ जाइए कि महालक्ष्मी आपके ऊपर प्रसन्न हैं।
यात्रा
अगर आप किसी यात्रा के लिए जा रहे हैं और रास्ते में आपको अपने दाहिने हाथ की ओर कुत्ता, बंदर, सांप या फिर कोई पक्षी नजर आ जाए तो यह इस बात का संकेत है कि आपकी यात्रा मंगलमय साबित होने वाली है।
कलश के साथ कन्या
शुक्रवार के दिन कोई कन्या आपको पानी से भरा कलश उठाए दिखाई दे तो यह एक अच्छा संकेत कहा जा सकता है। परंतु अगर उसके हाथ में आपने खाली कलश देख लिया है तो आगामी समय में धन से संबंधित कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है।


सफाई करना
घर से बाहर निकलते ही कोई व्यक्ति सफाई करता हुआ दिखे तो यह इस ओर इशारा करता है कि धन की देवी लक्ष्मी आपके ऊपर प्रसन्न हैं।
दूध का दिखना
सुबह आंख खोलते ही अगर आपकी नजर दूध, दही या दूध से बने किसी पदार्थ पर पड़ती है तो समझ लीजिए आपका दिन बहुत अच्छा बीतने वाला है।
गाय
धन से जुड़े किसी कार्य को जाते समय अगर रास्ते में गाय नजारा आ जाए तो यहा शुभ संकेत है.
गेंहू दिखाना
अगर सपने में आपको हाथी, घोड़ा, गेंहू नजर आए तो आने वाले समय में आपको धन प्राप्त हो सकता है।
पीले वस्त्र
गुरुवार के दिन किसी कुंवारी कन्या का पीले वस्त्रों मेई दिखना शुभ संकेत समझना चाहिए.
जेब से घन गिरना
धन से जुड़े किसी कार्य के लिए जा रहे हैं और जेब से पैसे गिर जाएं तो यह इस बात की ओर इशारा करता है की काम सफल होगा.
गढ़ा हुआ खजाना
अगर कुत्ता जमीन पारा सिर रगड़ता दिखाई देतो हो सकता है उस स्थान पर गढ़ा हुआ खजाना मिल जाए.
शुभ संकेत का इंतजार
अब बस आप वेट कीजिए कि कब आपको ये संकेत मिलते हैं। बिना काम किए पैसा कमाने का सवाल जो ठहरा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें