गुरुवार, 18 जून 2015

क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु-----

गीता मे लिखा है की क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है जानिए क्रोध से जुड़े कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य और इससे होने वाली हानियों को ;

1. क्रोध को जीतने में मौन सबसे अधिक सहायक है।
2- मूर्ख मनुष्य क्रोध को जोर-शोर से प्रकट करता है, किंतु बुद्धिमान शांति से उसे वश में करता है।
3- क्रोध करने का मतलब है, दूसरों की गलतियों की सजा स्वयं को देना।
4- जब क्रोध आए तो उसके परिणाम पर विचार करो।
5- क्रोध से धनी व्यक्ति घृणा और निर्धन तिरस्कार का पात्र होता है।
6- क्रोध मूर्खता से प्रारम्भ और पश्चाताप पर खत्म होता है।
7- क्रोध के सिंहासनासीन होने पर बुद्धि वहां से खिसक जाती है।
8- जो मन की पीड़ा को स्पष्ट रूप में नहीं कह सकता, उसी को क्रोध अधिक आता है।
9- क्रोध मस्तिष्क के दीपक को बुझा देता है। अतः हमें सदैव शांत व स्थिरचित्त रहना चाहिए।
10- क्रोध से मूढ़ता उत्पन्न होती है, मूढ़ता से स्मृति भ्रांत हो जाती है, स्मृति भ्रांत हो जाने से बुद्धि का नाश हो जाता है और बुद्धि नष्ट होने पर प्राणी स्वयं नष्ट हो जाता है।
11- क्रोध यमराज है।
12- क्रोध एक प्रकार का क्षणिक पागलपन है।
13-क्रोध में की गयी बातें अक्सर अंत में उलटी निकलती हैं।
14- जो मनुष्य क्रोधी पर क्रोध नहीं करता और क्षमा करता है वह अपनी और क्रोध करने वाले की महासंकट से रक्षा करता है।
15- सुबह से शाम तक काम करके आदमी उतना नहीं थकता जितना क्रोध या चिन्ता से पल भर में थक जाता है।
16- क्रोध में हो तो बोलने से पहले दस तक गिनो, अगर ज़्यादा क्रोध में तो सौ तक।
17- क्रोध क्या हैं ? क्रोध भयावह हैं, क्रोध भयंकर हैं, क्रोध बहरा हैं, क्रोध गूंगा हैं, क्रोध विकलांग है।
18- क्रोध की फुफकार अहं पर चोट लगने से उठती है।
19- क्रोध करना पागलपन हैं, जिससे सत्संकल्पो का विनाश होता है।
20- क्रोध में विवेक नष्ट हो जाता है।








आषाढ़ मास में मलमास के लगने का संयोग दशकों बाद होता है। इससे पूर्व 1996 में यह संयोग आया था। अगली बार यह संयोग 2035 में होगा। अधिक मास इस बार आषाढ़ में 17 जून से 16 जुलाई तक रहेगा।
अधिक मास उपवास, दान धर्म, पूजा-पाठ, यज्ञ-हवन और ध्यान करने से मनुष्य के पाप कर्मों का क्षय होकर उन्हें कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। पुरुषोत्तम मास में दान किया गया एक रुपया भी आपको सौ गुना फल देता है। इसलिए अधिक मास के महत्व को ध्यान में रखकर इस माह दान-पुण्य देने का बहुत महत्व है।
पुरुषोत्तम मास में धर्मप्रेमी लोग भांति-भांति का दान कर पुण्य फलों का संचय करेंगे। अनेक मंदिरों में कथा-पुराण के आयोजन होंगे। दिवंगतों की शांति और कल्याण की कामना में भूदेवों के घर पूरे माह जल सेवा करने का संकल्प लिया जाएगा।
 
मिट्टी के कलश जल भर कर दान दिए जाएंगे। खरबूज, आम, तरबूज सहित अन्य मौसमी फलों का दान होगा। खजूर (खोड़िए) और प्लास्टिक के हाथ पंखे भूदेवों को भेंट किए जाएँगे। पूरे माह स्नान कर विधिपूर्वक पूजन-अर्चन कथा श्रवण होगा।
पढ़ें: जानिए कैसे बनता है अधिक मास या पुरुषोत्तम मास
इस माह धार्मिक तीर्थस्थलों पर जाकर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति और अनंत पुण्यों की प्राप्ति होती है। पुरुषोत्तम मास का अर्थ जिस माह में सूर्य संक्रांति नहीं होती वह अधिक मास कहलाता होता है। इनमें विशेष तौर पर सभी प्रकार के मांगलिक कार्य वर्जित माने गए है, लेकिन धार्मिक कर्म के लिए यह माह पुण्य फलदायी माना गया है।खास तौर पर भगवान कृष्‍ण, भगवद्‍गीता, श्रीराम की आराधना, कथा वाचन और विष्‍णु भगवान की उपासना की जा‍ती है।
इस माह भर में उपासना करने का अपना अलग ही महत्व माना गया है। हमारे पुराण कहते हैं कि पुरुषोत्तम मास में कथा पढ़ने, सुनने से बहुत लाभ प्राप्त होता है। इस माह में जमीन पर शयन करना, एक ही समय भोजन ग्रहण करने से मनुष्य को अनंत फल प्राप्त होते हैं।
अधिकमास क्षयमास के पूर्व आने वाला अधिकमास होता है, वहीं मलिम्लुच अधिकमास क्षयमास के बाद में आने वाला अधिकमास होता है। ये दोनों अधिकमास क्षयमास के साथ ही आते हैं।
सौर मास 12 और राशियां भी 12 होती हैं। जब दो पक्षों में संक्रांति नहीं होती, तब अधिकमास होता है। आमतौर पर यह स्थिति 32 माह और 16 दिन में एक बार यानी हर तीसरे वर्ष में बनती है। ऐसा सूर्य और पृथ्वी की गति में होने वाले परिवर्तन से तिथियों का समय घटने-बढऩे के कारण होता है। नए वर्ष में आषाढ़ 3 जून को शुरू होकर 30 जुलाई तक रहेगा।
पढ़ें: इस वर्ष अधिक मास होने के कारण त्योहारों में हो रहा फेरबदल
इस अवधि में 17 जून से 16 जुलाई तक की अवधि को अधिकमास माना जाएगा। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। मौजूदा वर्ष की तुलना में पर्वों की तारीख हर तीन साल में घट-बढ़ गईं हैं।
अब साल 2015 में आने वाले त्योहार 20 दिन बाद तक 10 दिन पहले आएंगे। ये पर्व वर्ष 2015 में अधिकमास के कारण बदल रहे हैं। त्योहारों की तिथियों का गणित, आषाढ़ के दो महीने पहले से आने के कारण हुआ है।

सूर्य और पृथ्वी की गति में होने वाले परिवर्तन से तिथियों का समय घटने-बढऩे के कारण होता है। नए वर्ष में आषाढ़ 3 जून को शुरू होकर 30 जुलाई तक रहेगा। इस अवधि में 17 जून से 16 जुलाई तक की अवधि को अधिकमास माना जाएगा। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें