गुरुवार, 24 मार्च 2016

शरीर के विभिन्न हिस्सों पर तिल के प्रभाव

मित्रों हमारे शरीर पर कई प्रकार के जन्म से अथवा जीवन काल के दौरान निकले हुए निशान पाए जाते हैं। जिन्हे हम तिल या मस्सा के नाम से जानते हैं। शास्त्रों के अनुसार शरीर पर पाए गए यह निशान हमारे भविष्य और चरित्र के बारे में बहुत कुछ दर्शाते हैं। तिल तथा मस्से का होना दोनों का एक ही प्रभाव होता है। तिल से हमारे शारीरिक, आर्थिक एवं चरित्र के बारे में भी काफी कुछ मालूम पड़ता है । आइये हम यहाँ पर आपको शरीर के विभिन्न हिस्सों पर तिल के प्रभाव के बारे में बताते है .....
शरीर पर तिल होने का फल


 

माथे पर -  बलवान हो ।
माथे के दाहिनी ओर -  धन हमेशा बढ़ता रहेगा।
माथे के बायीं ओर  जीवन में संकटों की अधिकता रह सकती है ।
ठुड्डी पर -  स्त्री से प्रेम न रहे, स्त्री से मनमुटाव रहे ।
दोनों भौहों पर -  अधिकांश समय यात्रा में बितेगा ।
दाहिनी आंख -  पराई स्त्री से प्रेम होना ,अच्छे प्रेम संबंध होना ।
बायीं आंख पर -  स्त्री से कलह होना ,घोर चिंता और दुख मिल सकता है ।
दाहिनी गाल पर -  धनवान, किन्तु घमंडी होए ।
बायीं गाल पर -  खर्च बढता रहे।
होंठ पर -  विषय-वासना में रमा रहे, कामुक हो।
होंठ के नीचे -  निर्धनता हो सकती है।
बाएँ कान के सामने की -  व्यक्ति रहस्यमयी होता है, ऐसे व्यक्ति का विवाह अधिक उम्र होने के पश्चात् होए।
बाएँ कान के पीछे -  व्यक्ति के ग़लत कार्यो के प्रति झुकाव हो।
दाँए कान के सामने -  व्यक्ति बहुत कम आयु में ही धनवान हो व्यक्ति का जीवन साथी सुंदर होए ।
दाँए कान के पीछे -  कान में किसी भी प्रकार के रोग होने की सम्भावना होए ।
गर्दन पर -  ऐशों आराम मिले ।
कंठ पर -  सुरीली आवाज़ का सूचक, संगीत में रूचि होए ।
गले पर और कहीं भी -  संगीत के शौक़ीन होते हैं परन्तु गले सम्बंधित रोग की भी सम्भावना बनती है ।
गले के पीछे -  रीढ़ सम्बंधित रोग हो सकते है ।
दाहिनी भुजा पर -  मान-प्रतिष्ठा प्राप्त हो ।
बायीं भुजा पर -  झगडालू होना ।
कोहनी पर तिल -  ज्ञान प्राप्त हो ।
दायें कन्धे पर तिल -  जातक बात का धनी, स्वाभिमानी होता है ।
बाएं कन्धे पर तिल -  जातक तुनकमिजाज, जल्दी गुस्सा करने वाला होता है ।
हाथ के अँगूठे पर तिल -  जातक मिलनसार, सच्चा होता है ।
हाथ की तर्जनी ऊँगली पर तिल -  धन और यश प्राप्त होता है ।
हाथ की मध्यमा (बीच की उँगली पर तिल)-  उत्तम लाभ, जीवन में सुख मिले ।
हाथ की अनामिका ऊँगली पर तिल -  धन, यश ज्ञान की प्राप्ति हो ।
हाथ की सबसे छोटी ऊँगली पर तिल -  जीवन में धन तो हो पर सुख में कमी रहे
नाक पर -  यात्रा बहुत होए ।
नाक के अग्र भाग पर -  लक्ष्य बना कर चलने वाला हो, विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित होए ।
नाक के नीचे (मूछ वाली जगह )कहीं भी -  व्यक्ति विलासी होगा तथा नींद बहुत अधिक पसंद करेगा।
नाक के दाहिने हिस्से पर तिल -  जीवन में सुख मिले धन सम्पति की कमी ना हो
नाक के बाएं हिस्से पर तिल -  जीवन में संघर्ष हो, सफलता में अड़चने आये ।
दाहिनी छाती पर -  सुन्दर जीवन साथी मिले, दाम्पत्य जीवन सुखमय हो, धन लाभ भी बने ।
दाहिनी वक्ष पर -  जातक कामुक हो, इन्द्रियों को वश में रखे वर्ना बदनामी होने की संभावना ।
बायीं छाती पर -  हर्दय सम्बन्धी रोगों की सम्भावना, देर से शादी, स्त्री से मनमुटाव की आशंका ।
बाएँ वक्ष पर -  जातक कामुक हो, इन्द्रियों को वश में रखे वर्ना बदनामी होने की संभावना। (दोनों वक्षों पर तिल का एक ही प्रभाव है।)
दोनों छाती के बीच -  जीवन सुखी रहे ।
पेट पर -  उत्तम भोजन का इच्छुक ।
पेट के बीचो बीच -  डरपोक होगा ।
पीठ पर -  ज्यादातर यात्रा करनी पड़े ।
कमर में -  उम्र परेशानी में गुजरे ।
पुरूष के गुप्तांग पर -  पुरूष अधिक कामुक एवं एक से अधिक स्त्रियों से संपर्क में रहता है। शिथिल इन्द्रियों के रोग की सम्भावना|
स्त्री के गुप्तांग पर यदि बाएँ तरफ़ -  स्त्री अधिक कामुक होए , कम आयु से ही विपरीत लिंग के संपर्क में रहे अथवा इन्द्रियों सम्बंधित रोगों से पीड़ा की सम्भावना ।ऐसी स्त्रियाँ कन्या को अधिक जनम दें ।
स्त्री के गुप्तांग पर यदि दाँए तरफ़ -  यह भी अधिक कामुक होए, गुप्तांग में किसी प्रकार के रोग की आशंका । ऐसी स्त्रियाँ कन्या से अधिक पुत्र को जनम देती दें।
दाहिने हथेली पर -  बलवान हो ।
बायीं हथेली पर -  खूब खर्च करे,लेकिन ज्यादातर धन व्यर्थ जाये ।
दाहिने हाथ की पीठ पर -  धनवान हो ।
बाएं हाथ की पीठ पर -  कम खर्च करे ।
दाहिने पैर में -  बुद्धिमान हो ।
बाएं पैर में -  खर्च अधिक हो ।
पांव के तलवे में अंगूठे पर तिल -  खाँसी, कफ, दमा, टी.बी. की सम्भावना हो सकती है ।
पैरों के तलवों में ऊपर की ओर तिल -  आंत्र रोग से परेशानी हो ।
पैर के तलवों के मध्य तिल -  किडनी, मूत्ररोग से संबंधित रोग होने की संभावना ।
दायें पांव के अंगूठे के पास वाली अंगुली पर तिल -  दाईं आंख में रोग की आशंका ।
बाएं पांव के अंगूठे के पास वाली अंगुली पर तिल -  बाईं आंख में रोग का खतरा ।
एड़ी पर तिल -  यात्राओं से लाभ मिले ।
घुटने पर -  जोडो के दर्द, अस्थि रोगों की संभावना ।
कलाई पर -  ऐसे व्यक्ति को यश नही मिलता है। व्यक्ति को पुत्र कष्ट भी होता है।
दाँए कांख बगल में -  व्यक्ति बहुत धनवान किन्तु कंजूस भी होए।
बाएँ कांख बगल में -  खूब धन कमायें लेकिन रोग और भोग में धन की बर्बादी।
बाएँ कूल्हे (हिप्स) पर -  व्यक्ति को बवासीर, भगंदर सम्बन्धी रोगों की सम्भावना।
दाँए कूल्हे (हिप्स) पर -  व्यक्ति अपने व्यापार में बहुत आगे जाये ।
ध्यान रहे तिल का प्रभाव स्त्री एवं पुरूष दोनों के लिए एक समान ही होता है ।

शनिवार, 19 सितंबर 2015

विभिन्न मंत्रो की सिद्धि अलग अलग माला पर की जाती है जैसे :-



 विभिन्न मंत्रो की सिद्धि अलग अलग माला पर की जाती है जैसे :-


- धन की इच्छा है तो कमलगट्टे, वैजन्ती, स्फटिक व मूंगे की माला से लक्ष्मी देवी का जाप करना चाहिए।
- विद्या प्राप्त करने के लिए स्फटिक की माला अथवा रुद्राक्ष की माला से सरस्वती मंत्रों का जाप करें। - उत्तम व मन भावन वर प्राप्त करने के लिए रुद्राक्ष की माला से शिव मंत्रों का जाप करें।
- सुसंस्कारित व मन भावन पत्नी पाने के लिए स्फटिक की माला से शिव मंत्रों का जाप करें। - घर में सुख शांति का वातावरण बना रहे और उत्तम स्वास्थ्य के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप रूद्राक्ष की माला से करें।
- शत्रुओं का नाश करने के लिए बगला मुखी मंत्र का जाप हल्दी माला से करें।
- रुद्राक्ष की माला गले में धारण करने से ह्दय रोग और ब्लड पराशर नियंत्रित रहता है। - गुस्सेल जातक को वैजन्ती माला धारण करनी चाहिए।
- पुत्र प्राप्ति के लिए मोती की माला धारण करनी चाहिए।
- मानसिक और नवग्रह शांति के लिए नवरत्न की माला धारण करें।
- निसंतान महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए पुत्र जीवा की माला से मंत्र जाप करें।
- शरीर में ताजगी व स्फूर्ति का संचार करने के लिए सफ़ेद चन्दन की माला को धारण करें।
- मंगल ग्रह की शांति के लिए लाल चन्दन की माला धारण करें।
- शारीर और आत्मा की शुद्धि के लिए तुलसी की माला धारण करें।
- हनुमान जी की साधना के लिए मुंगे की माला से मंत्रों का जाप करें।
- देवी की आराधना लिए स्फटिक की माला से मंत्र जाप करने पर मंत्र शीघ्र सिद्ध हो जाते हैं।
- हकिक माला को धारण करने से भाग्य वृद्धि, सौभाग्य प्राप्ति, भुत प्रेत, बाधा, दुर्भाग्य और कई बुराइयों को नाश करने की विशेष शक्ति होती है।

हनुमत माला का निर्माण
साधना में माला का अपना ही महत्व होता है.उसी प्रकार साधक हनुमान साधनाओं में भी पृथक पृथक मालाओ का प्रयोग करते है.आज हम आपको यह बताने जा रहे है की,किस प्रकार जाप माला में श्री हनुमानजी को स्थापित करे,इस क्रिया को माला पर संपन्न करने के बाद माला बजरंग माला में परिवर्तित हो जाती है.साधक जब भी हनुमान साधना करे तो इसी माला से करे.क्युकी इस माला में हनुमान जी की ऊर्जा निवास करती है.और उनकी साधना उनकी ही ऊर्जा से निर्मित माला से की जाये तो सोने पर सुहागा हो जाता है.
इसके लिए आप किसी भी मंगलवार के दिन कोई भी माला ले लीजिये,मूंगा अथवा रुद्राक्ष माला श्रेष्ठ है.माला को जल से धोकर लाल वस्त्र पर रख दीजिये।अब साधक थोड़ी सी हल्दी शुद्ध जल में घोल ले.और निम्न मन्त्र को एक बार पड़े और एक मनके पर बिंदी लगा दे.इस प्रकार १०८ मनको पर लगाये।सुमेरु पर नहीं लगाना है.
ॐ फ्रौं नमः ( Om Froum Namah )
इस क्रिया के पश्चात अब निम्न मंत्र को २१ बार पड़े और सुमेरु पर २१ बिंदी लगाये
ॐ ह्रौं रूद्राय नमः ( Om Hroum Rudraay Namah )
इस क्रिया के पश्चात निम्न मंत्र को पड़ते हुए पुनः एक एक मनके पर बिंदी लगाये,इस मंत्र के द्वारा सुमेरु पर भी बिंदी लगाना है.
ॐ फ्रौं वायु पुत्राय नमः ( Om Froum Vaayu Putraay Namah )
इसके पश्चात निम्न मंत्र को १०८ बार पड़कर थोड़ा जल माला पर छिट दे.
ॐ हनु हनु हनु हनुमंताय फट ( Om Hanu Hanu Hanu Hanumantaay Phat )
तत्पश्चात २१ बिंदी सुमेरु पर लगाये निम्न मंत्र के द्वारा।
ॐ ह्रौं फ्रौं रूद्रस्वरुप हनुमंताय नमः ( Om Hroum Froum Rudraswaroop Hanumantaay Namah )
लीजिये हो गया हनुमत माला का निर्माण,अब आप जब भी हनुमान साधना करे,ईसि माला से करे.जिससे हनुमत कृपा आप पर बरसेगी और सफलता के अवसर बड़ जायेंगे। जिसे बार बार नज़र दोष लग जाते हो,या भय लगता हो,तो उस व्यक्ति को भी यह माला धारण करवाई जा सकती है.कोई गृह यदि कष्ट दे रहा हो तो माला का निर्माण करे और हनुमानजी से समबन्धित गृह की अनुकूलता हेतु प्रार्थना करके इसे धारण कर ले.समस्या का अंत हो जायेगा

गुरुवार, 17 सितंबर 2015

श्री गणेश साधना

भगवान शंकर और पार्वती जी के पुत्र श्री गणेश को गणपति, विनायक, लंबोदर, वक्रतुंड, महोदर, एकदंत तथा गजानन आदि अनेक नामों से संबोधित किया जाता है। सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूज्य श्री गणेश सभी सिद्धियों के प्रदाता और विघ्न विनाशक हैं। इसीलिए हिंदू धर्म में प्रत्येक कार्य शुरू करते समय सफलता पाने के लिए गणेश भगवान की पूजा की जाती है।
बुद्धि के विशेष प्रतिनिधि होने से गणपति का महत्व काफी बढ़ जाता है। विभिन्न धार्मिक क्षेत्रों में गणपति के विषय में विस्तृत वर्णन किया गया है। तंत्रशास्त्रों में भी इनकी महिमा का वर्णन है। इनमें गणेश साधना द्वारा अनेक प्रयोग बताये गये हैं, जो उपयोगी हैं।
सनातन संस्कृति के अनुयायी बिना गणेश पूजन किये कोई शुभ व मांगलिक कार्य आरंभ नहीं करते। निश्चित ही वह अति विशिष्ट ही होगा जिसने तैंतीस करोड़ देवताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
गणेश महात्म्य : त्रिपुरासुर के वध के लिए जिसकी स्वयं महेश यानि भगवान शिव करते हैं, महिषासुर के नाश के लिए जिसकी तपस्या स्वयं आदि शक्ति भगवती करती हैं, वह गणाध्यक्ष विनायक कोई भी कार्य संपादन का एक मात्र अधिष्ठाता होगा ही। प्रभु श्री विष्णु, रामावतार में विवाह प्रसंग के समय बड़े मनोभाव से भगवान गणेश की पूजा करते हैं तो माता पार्वती एवं बाबा भोले नाथ ने भी अपने विवाह से पहले श्री गणेश की सर्वप्रथम पूजा-अर्चना की। मानव में सात चक्र होते हैं जिसमें सबसे प्रथम है- मूलाधार चक्र। इस मूलाधार चक्र को भी गणेश चक्र के नाम से खयाति प्राप्त है।
मूलाधार चक्र को शक्ति व ज्ञान की गति का अधिष्ठान बताया गया है। ऐसा ही विलक्षण दर्शन गणेश के चरित्र से प्राप्त होता है। इसलिए अनंत कोटि ब्रह्मांड नायक परंब्रह्म, असाधारण प्रतिभावान यह गणपति ही हैं, विष्णु महाकैटभ के संहार और ब्रह्मा सृष्टि के कार्य सिद्धि लिए गणेश उपासना यूं ही नहीं करते। वस्तुतः प्राचीन उपासना क्रम में पंच देवोपासना का निर्देश मिलता है। इस उपासना भेद में भी श्री गणेश को अपना स्थान प्राप्त हुआ है।
ऐसा कौन सा विषय है जहां श्री गणेश की कोई भूमिका न रही हो। विधि का विधान के संदर्भ में जो चर्चा हम और आप करते हैं उसके निर्देशक प्रतिरूप भगवान गणपति ही हैं। अतः कुछ देने में यदि कोई सामर्थ्यवान है तो वह गणपति ही है। अतः यहां गणेश साधना के अनेक प्रयोग बताये जा रहे हैं जो जीवनोपयोगी हैं।
1. प्रातःकाल गणेश जी को श्वेत दूर्वा अर्पित करके घर से बाहर जायें। इससे आपको कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी।
2. घर के मुखय द्वार के ऊपर गणेश जी का चित्र या प्रतिमा इस प्रकार लगाएं कि उनका मुंह घर के भीतर की ओर रहे। इससे धन लाभ होगा।
3. गणपति को दूर्वा और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाकर श्री लक्ष्मी के चित्र के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं कभी धनाभाव नहीं होगा।
4. दुकान या व्ववसाय स्थल के उद्घाटन के समय चांदी की एक कटोरी में धनिया डालकर उसमें चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्ति रख दें। फिर इस कटोरी को पूर्व दिशा में स्थापित करें। दुकान खोलते ही पांच अगरबत्ती से पूजन करने से व्यवसाय में उन्नति होती है।
5. नित्य श्री गणेश जी की पूजा करके उनके मंत्र 'श्री गं गणपतये नमः' का जप करने से सभी प्रकार की परीक्षा में सफलता प्राप्त होती है।
6. छात्रों को जो विषय कठिन लगता हो उस विषय की पुस्तक में गणेश जी का चित्र तथा दूर्वा रखने से वह विषय सरल लगने लगेगा।
7. बुधवार का व्रत रखकर बुध स्तोत्र का पाठ करने से, गणेश जी को मूंग के लड्डू चढ़ाने से आजीविका की प्राप्ति शीघ्र होती है।
8. रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र में श्वेत आक की जड़ लाकर उससे श्री गणेश जी की प्रतिमा बनायें। फिर उस पर सिंदूर और देशी घी के मिश्रण का लेप करके एक जनेऊ पहनाकर पूजा घर में स्थापित कर दें। तत्पश्चात इसके समक्ष श्री गणेश मंत्र की 11 माला का जप करें। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
9. बुधवार के दिन श्री गणेश का पूजन करके गाय को घास खिलाने से सास के प्रति बहू का कटु व्यवहार दूर होता है।
10. बुधवार के दिन श्री गणेश साधना करने से बुध ग्रह के दोष दूर होते हैं।
11. गणेश चतुर्थी के दिन से श्री गणेश स्तोत्र का पाठ शुरू करके भगवान से प्रार्थना करने पर पिता-पुत्र के संबंधों में मधुरता आती है।
12. एक सुपारी पर मौली लपेटकर उसे गणपति के रूप में स्थापित कर तत्पश्चात उसका पूजन करके घर से बाहर जायें। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
13. भगवान गणेश को नित्य प्रातःकाल लड्डू का भोग लगाने से धन लाभ का मार्ग प्रशस्त होता है।
14. भगवान गणपति जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाकर व्यवसाय स्थल पर जायें और कोई मीठा फल किसी मंदिर में चढ़ाएं। इससे धन-धान्य व सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
15. धनतेरस से दीपावली तक लगातार तीन दिन सायंकाल श्री गणेश स्तोत्र का पाठ करके गाय को हरा चारा (सब्जी-साग आदि) खिलायें। बाधायें -रूकावटें दूर होंगी।
16. परीक्षा देने से पूर्व श्री गणेश मंत्र का 108 बार जप करें और गणपति को सफेद दूर्वा चढ़ायें। परीक्षा में निश्चय ही सफलता मिलेगी।
17. घर में गणेश जी के प्रतिमा के सामने नित्य पूजन करने से धन मान और सुख की प्राप्ति होती है।
18. प्रातः काल गणपति जी मंत्र का 21 दिनों में सवा लाख बार जप करने से सभी मनोकामना पूर्ण होंगी। इसीलिए गणपत्यऽथर्वशीर्ष में कहा गया है कि श्री गणेश भगवान आप ही ब्रह्मा, विष्णु, शिव हो। आप ही अग्नि, वायु, सूर्य, चंद्र हो। समस्त देवता, पंचतत्व, नवग्रह आदि सब कुछ आपका स्वरूप हैं। गणेश पुराण में वर्णित गणेशाष्टक को सिद्धि प्रदायक कहा गया है। निश्चित ही ऋद्धि-सिद्धि की सहजता से उपलब्धि गणेश तत्व से ही संभव है। ऋिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति कामनापूर्ति, संकटनाश, प्रेम प्राप्ति, मधुर दांपत्य जीवन, विघ्ननाश, आरोग्य आदि कोई भी ऐसी कामना नहीं है जो कि गणेशकृपा से पूर्ण न हो।

कैसी लगी जानकारी

बच्चों को राज्यों के नाम याद रखने में परेशानी होती है । इसके समाधान के लिए एक छोटा सा प्रयास किया है । राज्यों के लिए एक पंक्ति बनाई है । जिसके एक वर्ण से एक राज्य बनता है । शायद अध्यापक साथियों को ये प्रयास पसन्द आए -
राज्यों के लिए पंक्ति-
" मित्र अतरा मुझसे कहता है मैं अपने छ: बागों में आम की उपज उगाऊ" ।
मि-मिजोरम
त्र -त्रिपुरा
अ - असम
त - तमिलनाडू
रा - राजस्थान
मु -मणिपुर
झ - झारखंड
से - सिक्किम
क -केरल
ह -हरियाणा
ते - तेलंगाना
है - हिमाचल
में - मेघालय
अ - अरूणाचल
प - प. बंगाल
ने - नागालैंड
छः - छत्तीसगढ
बा - बिहार
गों -गोवा
में - मध्यप्रदेश
आ - आंध्रप्रदेश
म - महाराष्ट्र
की -कर्नाटक
उ - उत्तराखंड
प - पंजाब
ज - जम्मू - कश्मीर
उ - उड़ीसा
गा - गुजरात
उ- उत्तरप्रदेश
विश्व विरासत मे शामिल राजस्थान के 6 दुर्ग
TRICK :- “चीकु गाजर आम”
1. चि – चित्तौड़
2. कु – कुंभलगढ राजसंमद
3. गा – गागरोन झालावाड़
4. ज – जैसलमेर सोनार
5. र – रणथम्भौर स॰माधोपुर
6. आम – आमेर जयपुर
Trick
भारत की स्थल सीमा पर पड़ोसी देश
TRICK — “बचपन मेँ MBA किया”
ब——-बंग्लादेश———(4,096KM)
च——-चीन————-(3,917KM)
प——-पाकिस्तान——-(3,310KM)
न——-नेपाल————(1,752KM).
मेँ——-(silent)
M——-म्यामार———-(1,458KM)
B——–भूटान———–(587KM)
A——–अफगानिस्तान–(80KM) किया—(silent)
🌍विश्व कासामान्य ज्ञान🌍
🌍 विश्व में भारत के अलावा 15 अगस्त को ही स्वतन्त्रता दिवस और किस देश में मनाया जाता है?
👍:- कोरिया में
🌍 विश्व का ऐसा कौन सा देश है जो आज तक किसी का गुलाम नहीं हुआ?
👍:- नेपाल
🌍 विश्व का सबसे पुराना समाचार पत्र कौन सा है?
👍:- स्वीडन आफिशियल जनरल (1645 में प्रकाशित)
🌍 विश्व में कुल कितने देश हैं?
👍:- 353
🌍 विश्व में ऐसा कौन सा देश है जहाँ के डाक टिकट पर उस देश का नाम नहीं होता?
👍:- ग्रेट ब्रिटेन
🌍 विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद कौन सी है?
👍:- अलमल्विया (इराक)
🌍 विश्व का किस देश में कोई भी मंदिर-मस्जिद नहीं है?
👍:- सउदी अरब
🌍 विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
👍:- प्रशांत महासागर
🌍 विश्व में सबसे बड़ी झील कौन सी है?
👍:- केस्पो यनसी (रूस में)
🌍 विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
👍:- एशिया
🌍 विश्व की सबसे बड़ी दीवार कौन सी है?
👍:- ग्रेट वाल ऑफ़ चायना (चीन की दीवार)
🌍 विश्व में सबसे कठोर कानून वाला देश कौन सा है?
👍:- सउदी अरब
🌍 विश्व के किस देश में सफेद हाथी पाये जाते हैं?
👍:- थाईलैंड
🌍 विश्व में सबसे अधिक वेतन किसे मिलता है?
👍:- अमेरिका के राष्टपति को
🌍 विश्व में किस देश के राष्टपति का कार्यकाल एक साल का होता है?
👍:- स्विट्जरलैंड
🌍 विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
👍:- नील नदी(6648 कि.मी.)
🌍 विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है?
👍:- सहारा (84,00,000 वर्ग कि.मी., अफ्रीका में)
🌍 विश्व की सबसे मँहगी वस्तु कौन सी है?
👍:- यूरेनियम
🌍 विश्व की सबसे प्राचीन भाषा कौन सी है?
👍:- संस्कृत
🌍 शाखाओं की संख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा बैंक कौन सा है?
👍:- भारतीय स्टेट बैंक
🌍 विश्व का ऐसा कौन सा देश है जिसने कभी किसी युद्ध में भाग नहीं लिया?
👍:- स्विट्जरलैंड
🌍 विश्व का का कौन सा ऐसा देश है जिसके एक भाग में शाम और एक भाग में दिन होता है?
👍:- रूस
🌍 विश्व का सबसे बड़ा एअरपोर्ट कौन सा है?
👍:- टेक्सास का फोर्थ बर्थ (अमेरिका में)
🌍 विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर कौन सा है?
👍:- टोकियो
🌍 विश्व की लम्बी नहर कौन सी है?
👍:- स्वेज नहर (168 कि.मी. मिस्र में)
🌍 विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य कौन सा है?
👍 :- महाभारत.
आप सबसे निवेदन है की
चुटकले भेजने की बजाय यह
सन्देश सबको भेजे ताकि सब लोग
देख सके ।
Forwarded msg
कुछ रोचक जानकारी क्या आपको पता है ?
1. 📚 चीनी को जब चोट पर लगाया जाता है, दर्द तुरंत कम हो जाता है...
2. 📚 जरूरत से ज्यादा टेंशन आपके दिमाग को कुछ समय के लिए बंद कर सकती है...
3.📚 92% लोग सिर्फ हस देते हैं जब उन्हे सामने वाले की बात समझ नही आती...
4.📚 बतक अपने आधे दिमाग को सुला सकती हैंजबकि उनका आधा दिमाग जगा रहता....
5.📚 कोई भी अपने आप को सांस रोककर नही मार सकता...
6.📚 स्टडी के अनुसार : होशियार लोग ज्यादा तर अपने आप से बातें करते हैं...
7.📚 सुबह एक कप चाय की बजाए एक गिलास ठंडा पानी आपकी नींद जल्दी खोल देता है...
8.📚 जुराब पहन कर सोने वाले लोग रात को बहुत कम बार जागते हैं या बिल्कुल नही जागते...
9.📚 फेसबुक बनाने वाले मार्क जुकरबर्ग के पास कोई कालेज डिगरी नही है...
10.📚 आपका दिमाग एक भी चेहरा अपने आप नही बना सकता आप जो भी चेहरे सपनों में देखते हैं वो जिदंगी में कभी ना कभी आपके द्वारा देखे जा चुके होते हैं...
11.📚 अगर कोई आप की तरफ घूर रहा हो तो आप को खुद एहसास हो जाता है चाहे आप नींद में ही क्यों ना हो...
12.📚 दुनिया में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला पासवर्ड 123456 है.....
13.📚 85% लोग सोने से पहले वो सब सोचते हैं जो वो अपनी जिंदगी में करना चाहते हैं...
14.📚 खुश रहने वालों की बजाए परेशान रहने वाले लोग ज्यादा पैसे खर्च करते हैं...
15.📚 माँ अपने बच्चे के भार का तकरीबन सही अदांजा लगा सकती है जबकि बाप उसकी लम्बाई का...
16.📚 पढना और सपने लेना हमारे दिमाग के अलग-अलग भागों की क्रिया है इसी लिए हम सपने में पढ नही पाते...
17.📚 अगर एक चींटी का आकार एक आदमी के बराबर हो तो वो कार से दुगुनी तेजी से दौडेगी...
18.📚 आप सोचना बंद नही कर सकते.....
19.📚 चींटीयाँ कभी नही सोती...
20.📚 हाथी ही एक एसा जानवर है जो कूद नही सकता...
21.📚 जीभ हमारे शरीर की सबसे मजबूत मासपेशी है...
22.📚 नील आर्मस्ट्रांग ने चन्द्रमा पर अपना बायां पाँव पहलेरखा था उस समय उसका दिल 1 मिनट में 156 बार धडक रहा था...
23.📚 पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण बल के कारण पर्वतों का 15,000मीटर से ऊँचा होना संभव नही है...
23.📚 शहद हजारों सालों तक खराब नही होता..
24.📚 समुंद्री केकडे का दिल उसके सिर में होता है...
25.📚 कुछ कीडे भोजन ना मिलने पर खुद को ही खा जाते है....
26.📚 छींकते वक्त दिल की धडकन 1 मिली सेकेंड के लिए रूक जाती है...
27.📚 लगातार 11 दिन से अधिक जागना असंभव है...
28.📚 हमारे शरीर में इतना लोहा होता है कि उससे 1 इंच लंबी कील बनाई जा सकती है.....
29.📚 बिल गेट्स 1 सेकेंड में करीब 12,000 रूपए कमाते हैं...
30.📚 आप को कभी भी ये याद नही रहेगा कि आपका सपना कहां से शुरू हुआ था...
31.📚 हर सेकेंड 100 बार आसमानी बिजली धरती पर गिरती है...
32.📚 कंगारू उल्टा नही चल सकते...
33.📚 इंटरनेट पर 80% ट्रैफिक सर्च इंजन से आती है...
34.📚 एक गिलहरी की उमर,, 9 साल होती है...
35.📚 हमारे हर रोज 200 बाल झडते हैं...
36.📚 हमारा बांया पांव हमारे दांये पांव से बडा होता हैं...
37.📚 गिलहरी का एक दांत हमेशा बढता रहता है....
38.📚 दुनिया के 100 सबसे अमीर आदमी एक साल में इतना कमा लेते हैं जिससे दुनिया
की गरीबी 4 बार खत्म की जा सकती है...
39.📚 एक शुतुरमुर्ग की आँखे उसके दिमाग से बडी होती है...
40.📚 चमगादड गुफा से निकलकर हमेशा बांई तरफ मुडती है...
41.📚 ऊँट के दूध की दही नही बन सकता...
42.📚 एक काॅकरोच सिर कटने के बाद भी कई दिन तक जिवित रह सकता है...
43.📚 कोका कोला का असली रंग हरा था...
44.📚 लाइटर का अविष्कार माचिस से पहले हुआ था...
45.📚 रूपए कागज से नहीं बल्कि कपास से बनते है...
46.📚 स्त्रियों की कमीज के बटन बाईं तरफ जबकि पुरूषों की कमीजके बटन दाईं तरफ होते हैं...
47.📚 मनुष्य के दिमाग में 80% पानी होता है.
48.📚 मनुष्य का खून 21 दिन तक स्टोर किया जा सकता है...
49.📚 फिंगर प्रिंट की तरह मनुष्य की जीभ के निशान भी अलग-अलग होते हैं...
कैसी लगी जानकारी