सोमवार, 11 सितंबर 2017

*।श्राद्धकर्म बिशेष ।*



*ॐ जय श्री  बाबा महाकाल* *।श्राद्धकर्म बिशेष ।*

*श्राद्धकाल मे ब्राह्मण भोजन के समय घर के सदस्य पितृ मंत्र का जाप, पितर गायत्री मंत्र का जाप अथवा रक्षोघ्न सूक्त, पितृसूक्त, या पितृस्तोत्र का पाठ कर सकते है ।*
✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨
*ऐसा करने से पितर अत्यधिक प्रसन्न, संतुष्ट तथा शीघ्र आकर्षित होते है, और श्राद्ध का पुण्य प्रभाव लाखों गुणा बढ जाता है ।*
☀☀☀☀☀☀☀☀☀☀☀
*श्राद्धो मे पितरों के गायत्री मंत्र का जप आवश्यक है । श्राद्ध के प्रारम्भ, मध्य, तथा अंतिम मे निम्नलिखित पितृगायत्री का जप करना चाहिए :-*
1. *पितृ मंत्र :-*
*ॐ देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च*
*नमः स्वाहायै स्वाधायै नित्यमेव नमो नमः।*
2. *सरल पितृ मंत्र :-*
*॥ ॐ पितृभ्यः नमः ॥*
3. *सरल पितृगायत्री :-*
*ॐपितृ गणाय विदमहे, जगत धारिणे धीमहि*
*तन्नो पित्रो प्रचोदयात् ॥*
🔵🔵🔵🔵🔵🔵🔵🔵🔵🔵🔵

4. *पुराणोक्त पितृ -स्तोत्र :-*
*अर्चितानाममूर्तानां पितृणां दीप्ततेजसाम्।*
*नमस्यामि सदा तेषां ध्यानिनां दिव्यचक्षुषाम्।।*
*इन्द्रादीनां च नेतारो दक्षमारीचयोस्तथा।*
*तान् नमस्याम्यहं सर्वान् पितृनप्सूदधावपि।।*
*नक्षत्राणां ग्रहाणां च वाय्वग्न्योर्नभसस्तथा।*
*द्यावापृथिव्योश्च तथा नमस्यामि कृतांजलिः।।*
*देवर्षीणां जनितृंश्च सर्वलोकनमस्कृतान्।*
*अक्षय्यस्य सदा दातृन् नमस्येऽहं कृतांजलिः।।*
*प्रजापतं कश्यपाय सोमाय वरूणाय च।*
*योगेश्वरेभ्यश्च सदा नमस्यामि कृतांजलिः।।*
*नमो गणेभ्यः सप्तभ्यस्तथा लोकेषु सप्तसु।*
*स्वयम्भुवे नमस्यामि ब्रह्मणे योगचक्षुषे।।*
*सोमाधारान् पितृगणान् योगमूर्तिधरांस्तथा।*
*नमस्यामि तथा सोमं पितरं जगतामहम्।।*
*अग्निरूपांस्तथैवान्यान् नमस्यामि पितृनहम्।*
*अग्निषोममयं विश्वं यत एतदशेषतः।।*
*ये तु तेजसि ये चैते सोमसूर्याग्निमूर्तयः।*
*जगत्स्वरूपिणश्चैव तथा ब्रह्मस्वरूपिणः।।*
*तेभ्योऽखिलेभ्यो योगिभ्यः पितृभ्यो यतमानसः।*
*नमो नमो नमस्ते मे प्रसीदन्तु स्वधाभुजः।।*

*अर्थ:- जो सबके द्वारा पूजित, अमूर्त, अत्यन्त तेजस्वी, ध्यानी तथा दिव्यदृष्टि सम्पन्न हैं, उन पितरों को मैं सदा नमस्कार करता हूँ।*
🔵🔵🔵🔵🔵🔵🔵🔵🔵🔵🔵

*जो इन्द्र आदि देवताओं, दक्ष, मारीच, सप्तर्षियों तथा दूसरों के भी नेता हैं, कामना की पूर्ति करने वाले उन पितरों को मैं प्रणाम करता हूँ।*
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
*जो मनु आदि राजर्षियों, मुनिश्वरों तथा सूर्य और चन्द्रमा के भी नायक हैं, उन समस्त पितरों को मैं जल और समुद्र में भी नमस्कार करता हूँ।*
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
*नक्षत्रों, ग्रहों, वायु, अग्नि, आकाश और द्युलोक तथा पृथ्वी के भी जो नेता हैं, उन पितरों को मैं हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूँ।*
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
*जो देवर्षियों के जन्मदाता, समस्त लोकों द्वारा वन्दित तथा सदा अक्षय फल के दाता हैं, उन पितरों को मैं हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूँ।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
*प्रजापति, कश्यप, सोम, वरूण तथा योगेश्वरों के रूप में स्थित पितरों को सदा हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूँ।*
🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲
*सातों लोकों में स्थित सात पितृगणों को नमस्कार है। मैं योगदृष्टिसम्पन्न स्वयम्भू ब्रह्माजी को प्रणाम करता हूँ।*
☘☘☘☘☘☘☘☘☘☘☘
*चन्द्रमा के आधार पर प्रतिष्ठित तथा योगमूर्तिधारी पितृगणों को मैं प्रणाम करता हूँ। साथ ही सम्पूर्ण जगत् के पिता सोम को नमस्कार करता हूँ।*
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
*अग्निस्वरूप अन्य पितरों को मैं प्रणाम करता हूँ, क्योंकि यह सम्पूर्ण जगत् अग्नि और सोममय है।*
*जो पितर तेज में स्थित हैं,*
*जो ये चन्द्रमा, सूर्य और अग्नि के रूप में दृष्टिगोचर होते हैं तथा जो जगत्स्वरूप एवं ब्रह्मस्वरूप हैं, उन सम्पूर्ण योगी पितरो को मैं एकाग्रचित्त होकर प्रणाम करता हूँ।*
*उन्हें बारम्बार नमस्कार है। वे स्वधाभोजी पितर मुझपर प्रसन्न हों।*
⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡
*विशेष - मार्कण्डेयपुराण में महात्मा रूचि द्वारा की गयी पितरों की यह स्तुति ‘पितृस्तोत्र’ कहलाता है। पितरों की प्रसन्नता की प्राप्ति के लिये इस स्तोत्र का पाठ किया जाता है। इस स्तोत्र की बड़ी महिमा है। श्राद्ध आदि के अवसरों पर ब्राह्मणों के भोजन के समय इसका पाठ करना या करवाना चाहिए ।*
*।।सबका मंगल हो ।।*
*श्राद्ध की तिथियाँ निम्नांकित हैं:*

🌼🌼🌼🌼🌼🌼
०६ सितम्बर (बुधवार) प्रतिपदा श्राद्ध
०७ सितम्बर (बृहस्पतिवार) द्वितीया श्राद्ध
०८ सितम्बर (शुक्रवार) तृतीया श्राद्ध
०९ सितम्बर (शनिवार) चतुर्थी श्राद्ध
१० सितम्बर (रविवार) महा भरणी, पञ्चमी श्राद्ध
११ सितम्बर (सोमवार) षष्ठी श्राद्ध
१२ सितम्बर (मंगलवार) सप्तमी श्राद्ध
१३ सितम्बर (बुधवार) अष्टमी श्राद्ध
१४ सितम्बर (बृहस्पतिवार) नवमी श्राद्ध अविधवा नवमी
१५ सितम्बर (शुक्रवार) दशमी श्राद्ध
१६ सितम्बर (शनिवार) एकादशी श्राद्ध
१७ सितम्बर (रविवार) द्वादशी श्राद्ध, त्रयोदशी श्राद्ध
१८ सितम्बर (सोमवार) मघा श्राद्ध, चतुर्दशी श्राद्ध शस्त्रो थी मरेला नुं श्राद्ध
१९ सितम्बर (मंगलवार)
सर्वपित्री अमावस्या या महालय अमावस्या, पूनमनुं श्राद्ध.
20सितम्बर बुधवार मातामहनुं श्राद्ध.
*21 सितम्बर घट स्थापन*
*शारदिय नवरात्रि आरंभ*
*हर हर महादेव🙏जय श्री महाकाल*🙋‍♂
✌🏻✌🏻✌🏻✌🏻✌🏻🙌🏻

रविवार, 10 सितंबर 2017

औरत दिल से कमजोर नहीं होती, वो तो बस 'माँ' होती है/



पूरी कहानी पढियेगा...

वो विधवा थी पर श्रृंगार ऐसा कर के रखती थी कि पूछो मत। बिंदी के सिवाय सब कुछ लगाती थी। पूरी कॉलोनी में उनके चर्चे थे। उनका एक बेटा भी था जो अभी नौंवी कक्षा में था । पति रेलवे में थे उनके गुजर जाने के बाद रेलवे ने उन्हें एक छोटी से नौकरी दे दी थी । उनके जलवे अलग ही थे । 1980 के दशक में बॉय कटिंग रखती थी । सभी कालोनी की आंटियां उन्हें 'परकटी' कहती थी । 'गोपाल' भी उस समय नया नया जवान हुआ था । अभी 16 साल का ही था । लेकिन घर बसाने के सपने देखने शुरू कर दिए थे । गोपाल का आधा दिन आईने के सामने गुजरता था और बाकि आधा परकटी आंटी की गली के चक्कर काटने में।

गोपाल का नव व्यस्क मस्तिष्क इस मामले में काम नहीं करता था कि समाज क्या कहेगा ? यदि उसके दिल की बात किसी को मालूम हो गई तो ? उसे किसी की परवाह नहीं थी । परकटी आंटी को दिन में एक बार देखना उसका जूनून था ।

उस दिन बारिश अच्छी हुई थी । गोपाल स्कूल से लौट रहा था । साइकिल पर ख्वाबो में गुम उसे पता ही नहीं लगा कि अगले मोड़ पर कीचड़ की वजह से कितनी फिसलन थी । अगले ही क्षण जैसे ही वह अगले मोड़ पर मुड़ा साइकिल फिसल गई और गोपाल नीचे । उसी वक्त सामने से आ रहे स्कूटर ने भी टक्कर मार दी । गोपाल का सर मानो खुल गया हो । खून का फव्वारा फूटा । गोपाल दर्द से ज्यादा इस घटना के झटके से स्तब्ध था । वह गुम सा हो गया । भीड़ में से कोई उसकी सहायता को आगे नहीं आ रहा था । खून लगातार बह रहा था । तभी एक जानी पहचानी आवाज गोपाल नाम पुकारती है । गोपाल की धुंधली हुई दृष्टि देखती है कि परकटी आंटी भीड़ को चीर पागलों की तरह दौड़ती हुई आ रही थी । परकटी आंटी ने गोपाल का सिर गोद में लेते ही उसका माथा जहाँ से खून बह रहा था उसे अपनी हथेली से दबा लिया । आंटी की रंगीन ड्रेस खून से लथपथ हो गई थी । आंटी चिल्ला रही थी "अरे कोई तो सहायता करो, यह मेरा बेटा है, कोई हॉस्पिटल ले चलो हमें ।"

गोपाल को अभी तक भी याद है । एक तिपहिया वाहन रुकता है । लोग उसमे उन दोनों को बैठाते हैं । आंटी ने अब भी उसका माथा पकड़ा हुआ था । उसे सीने से लगाया हुआ था । गोपाल को टांके लगा कर घर भेज दिया जाता है । परकटी आंटी ही उसे रिक्शा में घर लेकर जाती हैं । गोपाल अब ठीक है । लेकिन एक पहेली उसे समझ नहीं आई कि उसकी वासना कहाँ लुप्त हो गई । जब परकटी आंटी ने उसे सीने से लगाया तो उसे ऐसा क्यों लगा कि उसकी माँ ने उसे गोद में ले लिया हो । वात्सल्य की भावना कहाँ से आई । उसका दृष्टिकोण कैसे एकक्षण में बदल गया । क्यों वह अब मातृत्व के शुद्ध भाव से परकटी आंटी को देखता था ।
 
(2017) आज गोपाल एक रिटायर्ड अफसर है । समय बिताने के लिए कम्युनिटी पार्क में जाता है । वहां बैठा वो आज सुन्दर औरतों को पार्क में व्यायाम करते देख कर मुस्कुराता है । क्योंकि उसने एक बड़ी पहेली बचपन में हल कर ली थी । वो आज जानता है, मानता है, और कई लेख भी लिख चूका है कि महिलाओं का मूल भाव मातृत्व का है । वो चाहें कितनी भी अप्सरा सी दिखें दिल से हर महिला एक 'माँ' है । वह 'माँ' सिर्फ अपने बच्चे के लिए ही नहीं है । वो हर एक लाचार में अपनी औलाद को देखती है । दुनिया के हर छोटे मोटे दुःख को एक महिला दस गुणा महसूस करती है क्योंकि वह स्वतः ही कल्पना कर बैठती है कि अगर यह मेरे बेटे या बेटी के साथ हो जाता तो ? इस कल्पना मात्र से ही उसकी रूह सिहर उठती है । वो रो पड़ती है । और दुनिया को लगता है कि महिला कमजोर है । गोपाल मुस्कुराता है, मन ही मन कहता है कि "हे, विश्व के भ्रमित मर्दो ! औरत दिल से कमजोर नहीं होती, वो तो बस 'माँ' होती है/

शनिवार, 9 सितंबर 2017

१२ राशीओ के लिए तुला राशी के गुरु क्या प्रभाव

प्रिय दोस्तों देवगुरु का राशी परिवर्तन १२/०९/२०१७ को सुबह ६;५३;समय कन्या राशी त्याग कर तुला राशी में प्रवेश होने जा रहा हे तो १२ राशीओ के लिए तुला राशी के गुरु क्या प्रभाव रहेगा जानिए-
 मेष राशी
आपके लिये गुरु अति शुभ रहेंगे अविवाहित हे उम्र लायक तो शादी की शरनाई बजने वाली हे अगले १३ महीने में विवाह होने के योग बन रहे हे गुरु भाग्य स्थान के स्वामी होकर सप्तम भाव से गोचर करेंगे धार्मिक और पूजा कार्यो में मन लग्गा रहेगा बड़े भाई बहेनो से सबंधो में मधुरता बनी रहेगी गुरुजनों से ज्ञान मिलेगा धार्मिक यात्रा प्रवास होंगे लाइफ पार्टनर या बिजनेस पार्टनर से लाभ रहेगा कोंई कोर्टमेटर चल रही हो तो समाधान आपके पक्ष में होगा विदेश जाने में रूकावट हो रही होतो वो भी बाधा दूर होगी इच्छा पूर्ण होगी दाम्पत्य जीवन में कोंई मन मुटाव हे तो मधुरता आयेगी नये मित्र नई पहेचान होगी कम महेनत लाभ ज्यादा रहेगा नैया बिजनेस भी कर सकोगे आपके संतान घुमने फिरने जा सकते हे साला साली ननंद भोजाई देवर भानजा भान्जी भतीजा भतीजी जेसे सबंधो में लाभ और मधुरता अच्छी नजर आयेगी आपके लिये देवगुरु श्रेष्ठ फल प्रदान करेंगे फिर भी अगर आप कुछ दान करना चाहे तो १३ महीनो में ७ गुरुवार भ्रामण जोड़े को भोजन करवाकर पिला कपडा दान कर सकते हे या गायमाता को ७ केला या नुगती के लडू खिलाने से देवगुरु प्रश्न होंगे
ॐ नमो नारायण
वृषभ राशी
दोस्तों आप के रोग और शत्रु भाव से गुरु भ्रमण करेंगे यहां गुरु का अच्छा फल नही मिलता फिर भी आप कोंई रोग से पीड़ित हे तो सुधार आयेगा अस्टमेष और लाभेश हो कर छठे भाव में विपरीत राजयोग का फल दे सकते हे आप को नोकरी की तलाश हे तो वो इच्छा पूरी हो जायेगी राज्य से भी लाभदाई फल रहेगा रोजगार में कुछ नया सोचेंगे जो लाभदाई होगा कर्ज हे तो धीरे धीरे उतरता नज़र आयेगा मोसाल मामा मोसी पक्ष से लाभ रहेगा पिता से अच्छा फल मिलेगा माता पिता को धार्मिक यात्रा हो सकती हे प्रोपर्टी को लेकर कोंई परेशानी उलजन हे वो सुलज जाएगी संतानों को भी धनलाभ मिलेंगे परदेश या परवतन जाना हे अब आप जा सकेंगे सरकारी नोकरी में बदली तबादला हो सकता हे, नये कार्यो से नई पहेचान से लाभफल रहेंगे फिर भी आप को ध्यान रखना हे हित शत्रुओ से कही आप के संग मीठी बाते करके आपका ही बुरा इच्छे ऐसे व्यक्तियो से सावधान रहे; डायाबीटीस गले की खराबी जेसे रोगों से बचे
गुरुवार के दिन अस्पताल में दर्दियो को फलफ्रूट बाटे,
केला,पपीता, मिस्ठान भोजन वर्धजनों या भ्रामण को दान करसकते हो
ॐ नमो नारायण
मिथुन राशी
१२/०९/२०१७ से ११/१०/२०१८ तक तुला राशी में गोचर भ्रमण रहेगा आप की राशी से पंचम भाव से गुरु भ्रमण करेगे जो आकस्मिक लाभ ही देंगे इनकम अच्छी रहेगी आपके संतानों की प्रगति होगी अगर आप संतानहिन हे संतान के इच्छुक हे तो जरुर ही इच्छापूर्ति होगी भाग्य आप का शाथ देगा विद्यार्थियो को पढाई में मन लगेगा इम्तिहान में अच्छे मार्क मिलेंगे अच्छे कार्यो में सफलता मिलेगी व्यपार में प्रगति होगी नये वेपार बिजनेस के लिये समय बहोत ही अच्छा रहेगा भाई बहेन से और लाइफ पार्टनर से लाभ रहेगा धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी धार्मिक यात्रा प्रवास के लिए भी समय अच्छा हे सबंधो की बात करे तो प्रेम,बड़ी भाभी,बड़े जीजाजी चाचासुसर जेसे सबंधो से मिठास रहेगी आप के संतान शादी शुदा हे तो आप नाना नानी या दादा दादी बन सकते हे संगीत साधनों से जुड़े हुवे जातको को अच्छा समय रहेगा कला और कल्पना शक्ति में बढ़ोतरी होगी टेक्सटाइल्स वेपार से जुड़े हुवे हे तो वेपार में बढ़ोतरी रहेगी कोंई बिजनेश में पार्टनरशिप हे अच्छा रहेगा सरकारी कर्मचारी हे तो प्रमोसन मिलने के चान्स रहेगे प्रेमी युगलों के लिए रूठे प्रेम को मनाने के अवसर रहेंगे.
संस्क्रत पाठशाला में जरुरत मंद भ्रामण विद्यार्थीओ को जरुरी पुस्तके दान कर सकते हो या गुरुवार के दिन ५ छोटी भ्रामण बालिकाओ को भोजन करवाके पिला कपड़ा या श्रींगार वस्तु भेट दे सकते हो
ॐ नमो नारायण

कर्क राशी
प्रिय दोस्तों १२/९/२०१७ से ११/१०/२०१८ तक गुरुका गोचर भ्रमण आपकी राशी से चतुर्थ भाव से होगा आपके लिये सुख समृधि की सोगात लेकर आयेंगे नया वाहन मकान या घरमे कुछ लक्जरी चीज़े खरीदने के अवसर मिलेंगे भोतिक सुख साधन बसा सकेंगे नया कारोबार बिजनेश के लिए समय शुभ रहेगा नोकरी में हे तो पदप्रतिष्ठा और उन्नति क्रम क्षेत्र में कार्यो की सिध्धि और श्रेष्ठ फल रहेगा नोकरी की तलाश हे तो वो अब समाप्त होगी और नोकरी मिल जायेगी कर्ज हे तो उतरता नज़र आयेगा राहत मिलेगी बीमारियों में खर्च हे तो अब लगाम लगेगी चेन की साँस लोगे
माताके आरोग्य का ध्यान रखना होगा पिता के लिये शुभ समय सामाजिक कार्यो से मानसन्मान मिलेंगा ,आप के घर भ्रामण, और पूज्यनीय महापुरुषो का आनाजाना रहेगा घरमे धार्मिक पूजा कार्य करवायंगे वतन से बहार जाने की इच्छा हे तो आप को अवसर मिलेंगे चोथे भाव में गुरु नया स्थान परिवर्तन करवा सकते हे जो किसी बड़े शहेर का या मकान. ऑफिस, नोकरी का हो सकता हे
नित्य माता पिता के चरणस्पर्स करे आशीर्वाद लें माता की सेवा करे
गुरुवार के दिन जरुरत मंद वर्ध भ्रामण स्त्री को चने की दाल या पीले वस्त्रदान करे घर में पूजा स्थान साफ रखें ॐ नमो नारायण
ॐ नमो नारायण
सिंह राशी
१२/९/२०१७ से गुरु आपकी राशी से तृतीय भाव से गोचर भ्रमन रहेगा शारीर में थोड़ी थकान महेसुस करेंगे अस्टमेस पंचमेस होकर गुरु साहस और पराक्रम भाव में होने से आप के संतान आप से दूर जा सकते हे अभ्यास या कामकाज को लेकर दूर जाना हो सकता हे ये साल आप को मुसाफ़री यात्रा ज्यादा होंगी भाई बहेनो से मन मुटाव हो सकता हे मधुरता बनाये रखे वाहन चलाने में सावधानी बरते नये रिस्ते नये दोस्त नई पहेचान होगी
जीवन में कुछ नया परवर्तन होगा व्यपार में लाभदाई फल मिलेंगे
अविवाहित हे तो विवाह हो सकता हे दाम्पत्य जीवन में मन मुटाव हे तो मधुरता आयेगी लाइफ पार्टनर के साथ घुमने फिरने या धार्मिक यात्रा प्रवास होगा वीदेस परदेस की इच्छापूर्ति होगी लेकिन प्रश्नल लाइफ में थोड़ी मुश्केली नजर आयेगी
दान हेतु. छोटी बहेन को या भ्रामन कन्या को पीले वस्त्र दान कर सकते हो
ॐ नमो नारायण
कन्या राशी
दोस्तों आपकी राशी से धन और परिवार भाव से गुरुका गोचर भ्रमण रहेगा परिवार में मधुरता बनी रहेगी लाइफ पार्टनर का अच्छा सयोग मिलेगा
कोंई कोर्टमेटर चल रही हो तो सफलता के योग हे नये कार्य होंगे परिवार में नये महेमान यानि सन्तान के योग बनेंगे अटके हुवे कार्य पूर्ण होंगे माता का शाथ रहेगा मकान जमींन से फायदा रहेगा धन कमाई में अच्छा समय रहेगा कमाये हुवे धन का उपयोग अपनी बुध्धि से करोगे कोंई व्यशन हे और छोड़ना चाहते हो तो व्यशन मुक्त हो सकते हो वाणी में मिठास रहेगी
इस साल बेंक बेलेन्स अच्छी कर सकोगे मकान या जमींन के लेनदेन में अच्छा लाभ रहेगा रोजिंदे कार्यो में मन लगेगा बिजनेस पार्टनर और
लाइफ पार्टनर , मामा मोसी सबंधो में लाभ रहेगा कोंई रोग या बीमारी हे तो राहत रहेगी. नोकरी व्यवसाय में अच्छा समय हे राज्यकिय कार्यो से अच्छा और शुभ फल पिता के लीयेभी अच्छा समय हे
ॐ नमो नारायण
तुला राशी
१२/९/२०१७/से आप की ही राशी में गुरुदेव भ्रमण करेंगे सहेत थोडा ध्यान रखना होगा फिर भी अच्छा ही फल मिलेगा अविवाहित हे तो विवाह होगा कोर्टमेटर चल रही हो तो विजय प्राप्ति मिलेगी लाइफ पार्टनर से अच्छा समय गुजरेगा बिजनेस में पार्टनर से गलतफेमि दूर होगी भाई बहेनो मित्रो से लाभदाई फल रहेगा रोजिदें कार्यो में मन लगा रहेगा संतान इच्छुक कपल की इच्छा पूर्ण होगी आप के संतानों के लिए अच्छे अवसर रहेंगे विद्यार्थियो के लिये बहोत अच्छा समय रहेगा पढाई में मन लगेगा ज्ञान की वृधि होगी भाग्य साथ देता नजर आयेगा कोंई भी पुरुसकार या आकस्मिक लाभालाभ मिल सकता हे अगर सुसराल में मनमुटाव हे तो सबंधो में मधुरता आयेगी, मंदिर, पूजास्थानों धार्मिक स्थानों में रूचि रहेगी अगले १३ महीने भाग्य उन्नति के लिए खुशनुमा समय रहेगा प्रेमपात्रो के लिये प्रेम विवाह में रूकावट या अडचने आ रही हो तो दूर होगी विवाह हो सकता हे
तुला राशी जातको के लिए अच्छा समय महेसुस करेंगे नित्य गुरु मंत्रो की १ माला जरुर करे शुक्रवार के दिन लक्ष्मीजी को खीर का या दूध से बनी मिठाई का भोग लगावें भ्रामण स्त्री को वस्त्र दान करे
ॐ नमो नारायण
वृश्चिक राशी
१२/९/२०१७ से गुरु आपकी राशी से १२वे खर्च भाव से गोचर रहेगा आपके लिए कुछ खर्च का समय रहेगा संतानों में खर्च परिवार में खर्च धार्मिक कार्यो में खर्च प्रेम के पीछे खर्च भोतिक सुख साधनों में खर्च हो सकते हे विद्द्यार्थियो को अभ्यास के लिये दूर जाना पड़ सकता हे महेनत करनी होगी तो भाग्य साथ देगा.विदेश परदेस से धनलाभ हो सकते हे धन कमाने हेतु आपके स्थान से दूर जाना पड़े मामा मोसी चाचा चाची जेसे सबंधो में लाभदाई रहोगे माता पिता के लिये कार्य हेतु या धार्मिक यात्राऐ मुशाफरी के अवसर आयेंगे. खानेपीने सावधानी बर्ते गला खराब हो सकता हे
सामाजिक कार्यो में मन लगेगा मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी
दान हेतु . पीतल की कटोरी में चने की दाल भरकर थोडा गुड और हल्दी कसी भी मंदिर में या वर्धभ्रामण को ५ गुरुवार दान कर सकते हो पीपल या केले के वृक्ष पर हल्दी,केसर, चंदन मिश्रित जल अर्पित करे
ॐ ब्रं ब्रह्स्पते नमः मन्त्र ५ माला करे
ॐ नमो नारायण
धन राशी
१२/९/२०१७ से धन राशी वाले जातको के लिये गुरु लाभदाई जरुर रहेंगे
लाभ स्थान में गुरु का गोचर अति श्रेष्ठ फलदाता होगा सरकारी नोकरी में प्रमोशन के चान्स रहेंगे भाई बहेनो मित्र पड़ोसियों जेसे सबंधो में मधुरता आयेगी मित्र, माता से राज्य से लाभदाई रहेंगे मकान वाहन की इच्छा पूर्ति होगी,दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा संतानों की प्रगति र्होगी संतान इच्छुक हे तो संतान प्राप्ति के अच्छे अवसर रहेंगे देश परदेश की यात्रा प्रवास के मोके आयेगे और लाभदाई रहेंगे नये मित्र नई पहेचान बढ़ेगी शेरबाजार में पैसा रुका हुवा हे अब समय लाभप्रद रहेगा मित्रो को या भाई बहेन को गिफ्ट जरुर देंगे विद्यार्थियो के अभ्यास में बुहोत ही बढ़िया समय रहेगा संगीत साधनों से जुड़ेहुवे जातको के लिये सुनहरे दिन रहेंगे अविवाहितो के लिए विवाह होने के योग बनेगे कोर्टमेटर चल रही हो तो समाधान होंगे सामाजिक सेवा के लाभ मिलेंगे कोंई नये कार्यो की शरुआत कर सकेंगे १३ महीने दोहरान आकस्मिक लाभ मिलेगा
दान हेतु ११ गुरुवार हर गुरुवार को ११ केले गौमाता को खिलावें ११ माला गुरु मन्त्र की करे अपने गुरुजनों के और माता के चरण स्पर्स करे आशीर्वाद ले केसर का तिलक करे
ॐ नमो नारायण
मकर राशी
१२/९/२०१७ से गुरु आपकी राशी से दशम भाव से गोचर करेंगे
सरकारी नोकरी में प्रमोशन के चान्स रहेंगे स्थान परिवर्तन हो सकता हे और लाभप्रद रहेगा इंटरव्यू देने में भी समय का साथ मिलेगा नये काम रोजगार मिलेंगे मकान वाहन लेने के सपने साकार होंगे राजकीय कार्यकर्ताओ के लिये समय अच्छा रहेगा,कही धन पैसा रुका हुवा हे तो वो अब धीरे धीरे मिलता रहेगा घरमें नये फर्नीचर बसायेंगे धार्मिक कार्य मांगलिक कार्य होंगे
शत्रु भी मित्र बनते नज़र आयेगे परिवार से सुखद समय रहेगा माता पिता के लिये भी सुखद समय रहेगा आप को प्रोपर्टी में लाभप्रद समय रहेगा
शनि की साडेसाती २६/१०/२०१७ से रहेगी कुछ परेशानी हो सकती हे क़ानूनी प्रश्नों से दूर रहे
उपाय हेतु.. माता पिता की सेवा करे उनका आदर करे
गुरुवार के दिन वृधभ्रामण की सेवा करे भोजन करवायें पीले वस्त्र दान करे
सात्विक सन्त गुरुजनों के आशीर्वाद लें
ॐ नमो नारायण
कुम्भ राशि
१२/९/२०१७ से गुरु गोचर भ्रमण आपकी राशी से नवंम भाव भाग्य स्थान से रहेगा त्रिकोण स्थान में गुरु कुबेरका खजाना समान फल देते हे लक्ष्मीलाभ अच्छा रहेगा भाग्य साथ बहोत ही अच्छे फल मिलेंगे आप के पुरुषार्थ के चलते समाज, परिवार.व्यपार, में अच्छे अप्रिव्रतन आयेगे आमदनी बढ़ेगी गुरु लाभेश धनेस होकर भाग्य स्थान में समजो भाग्य के द्वार ही खुलगये लाइफपार्टनर को अच्छे कार्य मिलते रहेंगे कुछ नये बिजनेस खोलना चाहते हो तो समय अच्छा साथ देगा भाई बहेनो मित्रो और पड़ोसियों से सबंधो में मधुरता रहेगी संतानों की तर्कि होगी सन्तान इच्छुक हे तो संतान प्राप्ति के योग अच्छे हे शेर मार्किट पैसा रुका हुवा हे या किसी मित्र में अटके हुवा पैसा हे रीकवरी होगी समाज में
इज्तआबरू में बढ़ोतरी होगी दादा दादी. नाना नानी बनेनेके सपने साकार होंगे देवकर्यो में रूचि रहेगी यात्रा प्रवास मुसाफ़री होगी विद्यार्थियो के लिये अच्छा समय रहेगा संगीत साधनों से जुड़े जातको के लिये भी सुनहरा अवसर हे प्रेमी युगलों के लिये लव मेरेंज हो सकती हे खेल खिलाडियों के लिये यशप्राप्ति पुरुस्कार मिलने के अवसर होंगे
फिर भी गुरुदेव को और प्रश्न करने के लिये गुरुवार के दिन मंदिर में या भ्रमण पुजारी के घर जाकर बादाम,चने की दाल, फल, पीले वस्त्र इत्यादि दान कर सकते हे भ्रमण द्वारा घर में या मंदिर में सत्यनारायण कथा या लक्ष्मी नारायण पूजा करवाने से गुरुदेव अति प्रश्न होंगे
ॐ नमो नारायण
मीन राशी

१२/९/२०१७ से गुरु गोचर भ्रमण आपकी राशी से अष्टम से होगा मीन राशी के जातको के लिये थोडा निराशावादी फल रहेगा कर्म और लग्नेश होकर आयुष्य भाव से गुरु का अच्छाफल नही माना गया हे आपके या आपके पिता के आरोग्य को लेकर मेडिकल खर्च हो सकते हे पुराने शत्रु फिर से आपसे उलजने की कोसिस कर सकते हे प्रश्नल लाइफ में शान्त जीवन में समस्याओ का सामना करना पड़सकता हे वतन से वतन से बहार जाना पड़ सकता हे फिर भी भाई बहेनो से हेल्फ मिलेगी इशायुरंस में या विमा के पैसे रुके हुवे हे तो वो आकस्मिक लाभ मिल सकता हे गूढ़शास्त्रों में रूचि रहेगी गुप्त प्रेम सबंधो का या छुपी बातो का पर्दाफास हो सकता हे
विध्या क्षेत्र में थोड़ी परेशानी महेसुस होगी महेनत करनी होगी
उपाय गुरुवार चनेकी दाल पितालकी कटोरी में भरकर २१ बादाम सवा किलो आलू पीले पुष्प मंदिर में दान करे या बहेते जल में प्रवाहित करें महामृत्नजय मन्त्र की ११ माला जरुर करे वाहन चलाते समय ध्यान से चलाये खानपान में ध्यान रखे गलेकी या लीवर की खराबी हो सकती हे
ॐ नमो नारायण
विशेष जानकारी उपरोक्त राशीफल सभी राशियों के दिये हे जनरल हे पर जन्म ग्रहों की क्या स्थति हे उस पर भी ध्यान देना पड़ता हे जेसे की मिथुन कन्या वृषभ तुला लग्न में गुरु शत्रु बनते हे मकर लग्न में नीचस्थ होते हे १२वे भाव के स्वामी होकर अच्छा फल नही दे सकते महादशा अंतरदशाओ को भी देखा जाता हे. नक्षत्रों परभी गोर किया जाता हे
जन्म कुंडली में ३.६,८.१२,भावोमे गुरु का अशुभ फल मिलता हे उन भाव के स्वामी होकर जिस भाव में बिराजमान होते तो उस भाव का फल बिगड़ता हे जन्म ग्रहों से गोचर ग्रहों में फल में बदलाव आ जाता हे
जन्म के सूर्य ऊपर से गुरु का गोचर भाग्य का शाथ मिलता हे पदप्रतिष्ठा मिलाती हे बेकारी में कामकाज मिलने के योग बनते हे पिता और राज्य से लाभ होता हे आरोग्य में सुखकारी समय रहेता हे
जन्म चन्द्र पर से गुरुका गोचर मानसिक स्वस्थता अच्छी रहेती हे कोटुम्बिक सुख में व्रधि होती हे मानसिक शांति का अनुभव होता हे जन्म के मंगल पर से गुरु का गोचर साहस हिमंत प्रदान मिलती हे साहस में कामयाबी नये मकान योग बनते हे प्रेसर की तकलीफ में राहत मिलती हे जन्म के बुध पर से गुरु का गोचर अभ्यास में व्योपार में सुभ फल मिलता हे बेंक बेलेंस होती हे जन्म के गुरु पर से गोचर गुरु का फल अच्छा ही रहेता हे सन्तान इच्छा पूर्ति होती हे संतान वालो को संतानों की प्रगति होती हे जन्म के शुक्र पर से गुरु का गोचर विवाह योग बनता दाम्पत्य जीवन में मधुरता आती हे संगीत साधनों में मन लगता हे
जन्म के शनि पर से गोचर गुरु पदप्रतिस्ठा में बढ़ोतरी होती रुके हुवे कार्य पूर्ण होते हे राजकीय लाभ होते हे आगेवानी उंचपद मिलाता हे धार्मिक और अध्यात्मिकता में रूचि रहेती हे अच्छे गुरुजनों का संग होता हे
जन्म के राहू पर से गोचर के गुरु राहू का बिगड़ा फल हो तो राहू के गुण में सुधार यानि संतानों में सुधार अता हे पर कपटी शाधु संग हो जाता हे
जन्म के केतु पर से गोचर के गुरु अच्छा फल देते हे पुत्र जन्म की प्राप्ति भी हो सकती हे पुत्र हे तो सेवा भावि बनते नजर आते हे-----------------हर हर महादेव

शनिवार, 2 सितंबर 2017

योग और भोग



। योग और भोग ।।*********************



(एक ही घड़ी मुहूर्त में जन्म लेने पर भी सबके कर्म और भाग्य अलग अलग क्यों -एक प्रेरक कथा )
------------------------------------------------------------------------
एक बार एक राजा ने विद्वान ज्योतिषियों और ज्योतिष प्रेमियों की सभा सभा बुलाकर प्रश्न किया कि
"मेरी जन्म पत्रिका के अनुसार मेरा राजा बनने का योग था मैं राजा बना , किन्तु उसी घड़ी मुहूर्त में अनेक जातकों ने जन्म लिया होगा जो राजा नहीं बन सके क्यों ? इसका क्या कारण है ?
राजा के इस प्रश्न से सब निरुत्तर होगये ..क्या जबाब दें कि एक ही घड़ी मुहूर्त में जन्म लेने पर भी सबके भाग्य अलग अलग क्यों हैं ।
सब सोच में पड़गये । कि अचानक एक वृद्ध खड़े हुये और बोले महाराज की जय हो ! आपके प्रश्न का उत्तर भला कौन दे सकता है , आप यहाँ से कुछ दूर घने जंगल में यदि जाएँ तो वहां पर आपको एक महात्मा मिलेंगे उनसे आपको उत्तर मिल सकता है ।
राजा की जिज्ञासा बढ़ी और घोर जंगल में जाकर देखा कि एक महात्मा आग के ढेर के पास बैठ कर अंगार (गरमा गरम कोयला ) खाने में व्यस्त हैं , सहमे हुए राजा ने महात्मा से जैसे ही प्रश्न पूछा महात्मा ने क्रोधित होकर कहा "तेरे प्रश्न का उत्तर देने के लिए मेरे पास समय नहीं है मैं भूख से पीड़ित हूँ ।तेरे प्रश्न का उत्तर यहां से कुछ आगे पहाड़ियों के बीच एक और महात्मा हैं वे दे सकते हैं ।"
राजा की जिज्ञासा और बढ़ गयी, पुनः अंधकार और पहाड़ी मार्ग पार कर बड़ी कठिनाइयों से राजा दूसरे महात्मा के पास पहुंचा किन्तु यह क्या महात्मा को देखकर राजा हक्का बक्का रह गया ,दृश्य ही कुछ ऐसा था, वे महात्मा अपना ही माँस चिमटे से नोच नोच कर खा रहे थे ।
राजा को देखते ही महात्मा ने भी डांटते हुए कहा " मैं भूख से बेचैन हूँ मेरे पास इतना समय नहीं है , आगे जाओ पहाड़ियों के उस पार एक आदिवासी गाँव में एक बालक जन्म लेने वाला है ,जो कुछ ही देर तक जिन्दा रहेगा सूर्योदय से पूर्व वहाँ पहुँचो वह बालक तेरे प्रश्न का उत्तर का दे सकता है "
सुन कर राजा बड़ा बेचैन हुआ बड़ी अजब पहेली बन गया मेरा प्रश्न, उत्सुकता प्रबल थी कुछ भी हो यहाँ तक पहुँच चुका हूँ वहाँ भी जाकर देखता हूँ क्या होता है ।
राजा पुनः कठिन मार्ग पार कर किसी तरह प्रातः होने तक उस गाँव में पहुंचा, गाँव में पता किया और उस दंपति के घर पहुंचकर सारी बात कही और शीघ्रता से बच्चा लाने को कहा जैसे ही बच्चा हुआ दम्पत्ति ने नाल सहित बालक राजा के सम्मुख उपस्थित किया ।
राजा को देखते ही बालक ने हँसते हुए कहा राजन् ! मेरे पास भी समय नहीं है ,किन्तु अपना उत्तर सुनो लो -
तुम,मैं और दोनों महात्मा सात जन्म पहले चारों भाई व राजकुमार थे । एकबार शिकार खेलते खेलते हम जंगल में भटक गए। तीन दिन तक भूखे प्यासे भटकते रहे ।
अचानक हम चारों भाइयों को आटे की एक पोटली मिली जैसे तैसे हमने चार बाटी सेकीं और अपनी अपनी बाटी लेकर खाने बैठे ही थे कि भूख प्यास से तड़पते हुए एक महात्मा आ गये । अंगार खाने वाले भइया से उन्होंने कहा
"बेटा मैं दस दिन से भूखा हूँ अपनी बाटी में से मुझे भी कुछ दे दो , मुझ पर दया करो जिससे मेरा भी जीवन बच जाय, इस घोर जंगल से पार निकलने की मुझमें भी कुछ सामर्थ्य आ जायेगी "
इतना सुनते ही भइया गुस्से से भड़क उठे और बोले "तुम्हें दे दूंगा तो मैं क्या आग खाऊंगा ? चलो भागो यहां से .
वे महात्मा जी फिर मांस खाने वाले भइया के निकट आये उनसे भी अपनी बात कही किन्तु उन भइया ने भी महात्मा से गुस्से में आकर कहा कि "बड़ी मुश्किल से प्राप्त ये बाटी तुम्हें दे दूंगा तो मैं क्या अपना मांस नोचकर खाऊंगा ? "
भूख से लाचार वे महात्मा मेरे पास भी आये , मुझे भी बाटी मांगी... तथा दया करने को कहा किन्तु मैंने भी भूख में धैर्य खोकर कह दिया कि " चलो आगे बढ़ो मैं क्या भूखा मरुँ ...?"।
बालक बोला "अंतिम आशा लिये वो महात्मा हे राजन !आपके पास आये , आपसे भी दया की याचना की, सुनते ही आपने उनकी दशा पर दया करते हुये ख़ुशी से अपनी बाटी में से आधी बाटी आदर सहित उन महात्मा को दे दी ।,
बाटी पाकर महात्मा बड़े खुश हुए और जाते हुए बोले "तुम्हारा भविष्य तुम्हारे कर्म और व्यवहार से फलेगा "
बालक ने कहा "इस प्रकार हे राजन ! उस घटना के आधार पर हम अपना भोग, भोग रहे हैं ,धरती पर एक समय में अनेकों फूल खिलते हैं, किन्तु सबके फल रूप, गुण, आकार-प्रकार, स्वाद में भिन्न होते हैं " ..।
इतना कहकर वह बालक मर गया । राजा अपने महल में पहुंचा और माना कि ज्योतिष शास्त्र, कर्तव्य शास्त्र और व्यवहार शास्त्र है । एक ही मुहूर्त में अनेकों जातक जन्मते हैं किन्तु सब अपना किया, दिया, लिया ही पाते हैं । जैसा भोग भोगना होगा वैसे ही योग बनेंगे । जैसा योग होगा वैसा ही भोग भोगना पड़ेगा और कर्मऔर उपाय द्वारा योगो मेथोडा सा अन्तर कर सकते है